{"_id":"65b89468b0ccb3765b0f4eb7","slug":"former-home-minister-narottam-mishra-reached-mangalnath-to-wish-for-mars-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: मंगल की कामना के लिए मंगलनाथ पहुंचे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, भात पूजन कर की महाआरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: मंगल की कामना के लिए मंगलनाथ पहुंचे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, भात पूजन कर की महाआरती
Tue, 30 Jan 2024 11:48 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 30 Jan 2024 11:48 AM IST
सार
Ujjain: मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा इन दिनों उज्जैन में धार्मिक यात्रा पर हैं, जहां वे दर्शन पूजन कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। कल उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया, जिसके बाद आज सुबह मंगल की कामना को लेकर बाबा मंगलनाथ के दरबार पहुंचे।
विज्ञापन
नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री मंगलनाथ मंदिर के महंत राजेंद्र भारती और महंत अक्षय भारती ने बताया कि आज सुबह पूर्व कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलनाथ पहुंचकर भगवान का जलाभिषेक कर भात पूजन कर महाआरती की।
विज्ञापन
पूर्व गृहमंत्री का किया गया स्वागत
उन्होंने बताया कि लगभग एक से डेढ़ घंटे तक चले इस विशेष पूजन में नरोत्तम मिश्रा भगवान की भक्ति मे लीन नजर आए। श्री मंगलनाथ से मांगे गए आशीर्वाद के बारे में बताया कि प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करने के लिए मैंने यह पूजन किया है। नरोत्तम मिश्रा के मंगलनाथ मंदिर में पूजन अर्चन और दर्शन करने पहुंचने की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक और भाजपा नेता मंदिर पहुंच गए थे। जिन्होंने पूजन अर्चन के बाद पूर्व गृहमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
