{"_id":"6391e3b870d6a34141248b8f","slug":"fir-and-defamation-case-will-be-filed-against-those-who-spoil-the-image-of-mahakal-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Mahakal: महाकाल मंदिर की छवि बिगाड़ने वालों की अब खैर नहीं, FIR कराएंगे, मानहानि का केस लगाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Mahakal: महाकाल मंदिर की छवि बिगाड़ने वालों की अब खैर नहीं, FIR कराएंगे, मानहानि का केस लगाएंगे
Thu, 08 Dec 2022 06:47 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 08 Dec 2022 06:47 PM IST
सार
महाकाल मंदिर की छवि खराब करने वालों पर अब कार्रवाई की जाएगी। FIR भी कराई जाएगी साथ ही एक करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
महाकाल मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में प्रसिद्ध उज्जैन के महाकाल मंदिर से बार-बार सामने आ रहे डांस वीडियो के बाद मंदिर प्रशासन समिति सख्ती की योजना बना रही है। मंदिर की छवि खराब करने वालों पर अब कार्रवाई की जाएगी। FIR भी कराई जाएगी साथ ही एक करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
बता दें कि महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर पहुंचने वाले भक्तों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। मंदिर परिसर में आए दिन हो रहे विवाद, वीडियो बनाने, भस्म आरती के नाम पर लगातार कालाबाजारी की खबरें और अन्य ऐसे लोग जो किसी ना किसी तरह से मंदिर और मंदिर समिति की गरिमा को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे लोगों पर मंदिर प्रशासन अब सख्त कदम उठाने जा रहा है। महाकाल मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर तो कई बार दर्ज की गई है। जल्द ही, मंदिर समिति ऐसे लोगों के खिलाफ एक करोड़ का मानहानि का मुकदमा दर्ज करेगी, जो मंदिर के छवि खराब कर रहे हैं।
लगातार ऐसे मामले सामने आने के बाद लिया गया निर्णय
बता दें कि मंदिर की लोकप्रियता के नाम पर कुछ लोग ऐसा काम कर रहे हैं, जो मंदिर की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है। 21 मार्च को महाकालेश्वर मंदिर में खुद को पुरोहित बताकर भक्तों के साथ भस्म आरती के नाम पर ठगी का मामला सामने आया था। 17 अक्टूबर को मंदिर में फिल्मी गाने पर युवती के डांस और रील्स बनाने का एक वीडियो वायरल हुआ था। 4 नवंबर को मंदिर की दो सुरक्षाकर्मी महिला का मंदिर के अंदर डांस करते हुए वीडियो सामने आया। ऐसे मामलों पर विराम लगाने के लिए मंदिर प्रशासन समिति सख्ती बरतने जा रही है।