फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Film actor Arjun Rampal reached the court of Baba Mahakal

Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे अभिनेता अर्जुन रामपाल, चांदी द्वार से किया पूजन, मांगी मनोकामना

Sat, 15 Mar 2025 08:52 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 15 Mar 2025 08:52 AM IST
सार

फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल ने बाबा महाकाल के दरबार में भस्म आरती के दर्शन किए। वे करीब  2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठे और बाबा की भक्ति में लीन नजर आए।

विज्ञापन
Film actor Arjun Rampal reached the court of Baba Mahakal
बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल।

विस्तार

फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल शनिवार सुबह कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में भस्म आरती के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने भस्म आरती में बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए और उनकी भक्ति में लीन रहे। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आकाश गुरु ने बताया कि अभिनेता अर्जुन रामपाल ने करीब  2 घंटे तक बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन नंदी हॉल से किए।
विज्ञापन


विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भस्म आरती में मखाने और मुंडमाला पहनकर सजे बाबा महाकाल, ठंडे जल से स्नान शुरू, आरती का समय भी बदला
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन और जलाभिषेक किया। पूजन के दौरान अर्जुन रामपाल ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘जय श्री महाकाल’ का जाप किया। उन्होंने मस्तक पर तिलक लगवाया और ‘जय श्री महाकाल’ का दुपट्टा भी पहना। दर्शन के बाद उन्होंने नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही।

ये भी पढ़ें: होली पर 40 के करीब पहुंचा पारा,मार्च में 4 दिन लू का अलर्ट, ज्यादा तपेंगे इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर

अभिनेता ही नहीं, मॉडल भी हैं रामपाल
अर्जुन रामपाल अभिनेता और मॉडल हैं, जो अधिकतर बॉलीवुड फिल्मों में काम करते हैं। उनका जन्म 1972 में जबलपुर में हुआ था। उनके पिता ब्रिगेडियर गुरदयाल सिंह सेना में थे। आजादी के बाद सेना की पहली आर्टिलरी गन डिजाइन करने का श्रेय उन्हें जाता है। उनके पिता मूल रूप से ब्राह्मण परिवार से थे, जबकि मां सिख समाज से संबंध रखती थीं। 

2001 में किया था फिल्मी करियर का आगाज
अर्जुन रामपाल ने साल 2001 में फिल्म ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इससे पहले वे मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमा चुके थे। मशहूर डिजाइनर रोहित बल ने उन्हें दिल्ली की एक पार्टी में स्पॉट कर मॉडलिंग का मौका दिया था। इसके बाद अर्जुन को ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ फिल्म मिली, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर असफल रही।
 

बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल, चांदी द्वार से किया पूजन मांगी मनोकामन

 

बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल, चांदी द्वार से किया पूजन मांगी मनोकामन

 

बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल, चांदी द्वार से किया पूजन मांगी मनोकामन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed