फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Elderly man committed suicide by hanging himself

News: फांसी लगाकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा, ‘पुत्र के ससुराल वाले धमकाकर मांग रहे पैसे’

Sun, 03 Mar 2024 02:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 03 Mar 2024 02:17 PM IST
सार

MP News: मक्सीरोड पर रहने वाले एक वृद्ध ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जान देने से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें अपने पुत्र के ससुरालियों पर धमकाकर 10 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पुलिस ने शव बरामद कर मामला जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
Elderly man committed suicide by hanging himself
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि मक्सीरोड स्थित शीतल पैलेस में रहने वाले रणबीर पिता बिशनसिंह राठौर (57) ने रात्रि को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतक की पत्नी ममता काम में लगी हुई थी और जब वह कमरे में गई तो पति की लाश झूलती देखी। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

विज्ञापन


यातनाओं से तंग आकर की आत्महत्या
जिसमें उसने अपने पुत्र के ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतक के पुत्र पुष्पेंद्र ने कहा उसका विवाह गायत्री नगर निवासी दीक्षा के साथ हुआ था और कुछ समय बाद दीक्षा और उसके परिवार वालों ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा दिया था। आए दिन ससुराल के लोग उसके पिता का धमकी दे रहे थे तथा बदले में 10 लाख रुपए देने का दबाव बना रहे थे। उनकी यातनाओं से तंग आकर रणबीरसिंह ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed