फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Dr. Rajesh Rajoura reviewed the construction works of Simhastha-2028, instructions to keep Shipra clean

सिंहस्थ-2028: 'सिंहस्थ का दारोमदार शिप्रा पर; इसे रखो शुद्ध', समीक्षा में डॉ. राजेश राजौरा ने दिए निर्देश

Mon, 05 Feb 2024 07:31 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 05 Feb 2024 07:31 PM IST
सार

प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने उज्जैन से सिंहस्थ-2028 के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से श्रद्धालु शिप्रा मे स्नान करने आते हैं। अत: शिप्रा का जल निर्मल एवं आचमन योग्य हो।

विज्ञापन
Dr. Rajesh Rajoura reviewed the construction works of Simhastha-2028, instructions to keep Shipra clean
डॉ. राजेश राजौरा ने सिंहस्थ को लेकर चल रहे कामों की समीक्षा की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिप्रा नदी के शुद्धिकरण पर ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि सिंहस्थ का सारा दारोमदार शिप्रा नदी पर ही टिका है। देश-विदेश से श्रद्धालु शिप्रा मे स्नान करने आते हैं। अत: शिप्रा का जल निर्मल एवं आचमन योग्य हो। यह बात प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने उज्जैन से सिंहस्थ-2028 के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कही। इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंदौर एवं उज्जैन संभाग के सभी कलेक्टर्स जुड़े थे।
विज्ञापन


डॉ. राजौरा ने इंदौर एवं उज्जैन संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर से कहा कि सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालु भारी संख्या में आते हैं। उज्जैन के पश्चात वे खंडवा, महेश्वर, ममलेश्वर, पशुपतिनाथ मंदिर, बगलामुखी मंदिर जाते हैं। अत: सभी श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएं इन जिलों में भी मुहैया हों, इसके लिए अभी से सड़क, पुल, पुलिया, पेयजल, छाया, रुकने के लिए आश्रय स्थल, पार्किंग आदि की व्यवस्थाएं ठीक की जाएं। डॉ. राजौरा ने कहा कि उज्जैन एवं उज्जैन के आसपास के जिलों में प्रचुर मात्रा में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहरें हैं। उन्हें संरक्षित करने की आवश्यकता है। अत: सभी सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण किया जाए एवं जो जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है उसका पुनर्निर्माण किया जाए। 
विज्ञापन


डॉ. राजौरा ने कहा कि सिंहस्थ के लिए सभी घाटों, चौराहों पर सौंदर्यीकरण के जो कार्य किए जाएंगे, वे कार्य स्थाई हों और आगामी बारह वर्ष तक चलें। इस दौरान उज्जैन संभागायुक्त डॉ. संजय गोयल, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत मृणाल मीना, आयुक्त नगर निगम आशीष पाठक, सीईओ यूडीए संदीप सोनी सहित निर्माण विभाग के अधिकारीगण एवं वीसी के माध्यम से इंदौर एवं उज्जैन संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने बताया यह होंगे सिंहस्थ के पहले निर्माण कार्य
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सिंहस्थ के मास्टर प्लान में सड़क एवं घाटों की कनेक्टिविटी, प्रमुख मंदिरों में आने-जाने के लिए कनेक्टिविटी, सौंदर्यीकरण, पार्किंग मुख्य कार्य है, जो प्राथमिकता से किए जाएंगे। विभिन्न अखाड़ों से बात कर धर्मशाला बनाने एवं 28 किलोमीटर तक शनि मंदिर से बड़नगर तक जहां घाट नहीं है, वहां घाट निर्माण के कार्य किए जाएंगे। बताया गया कि शिप्रा पर पुल निर्माण सदावल में हेलीपेड का निर्माण, चौरासी महादेव पर लैंड स्केपिंग, प्रवचन हॉल, कालभैरव एवं मंगलनाथ मन्दिर में अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा लड्डू प्रसाद यूनिट को महाकाल मंदिर के निकट ही स्थापित किया जाएगा। हरसिद्धि मंदिर, चिंतामन गणेश मंदिर का विकास भी किया जाएगा। कर्कराज मंदिर में पार्किंग का प्रस्ताव भी शासन को भेजा जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed