{"_id":"65926106e92107bb3a0e9158","slug":"double-murder-in-ujjain-wife-fired-pistol-at-husband-and-brother-in-law-both-died-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Double Murder: पत्नी ने पति-जेठ पर किया पिस्टल से फायर, एक की घटनास्थल पर मौत तो दूसरे की अस्पताल में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Double Murder: पत्नी ने पति-जेठ पर किया पिस्टल से फायर, एक की घटनास्थल पर मौत तो दूसरे की अस्पताल में गई जान
Mon, 01 Jan 2024 12:22 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:22 PM IST
सार
नए साल की पहली सुबह ही उज्जैन दोहरी हत्या से दहल गया। महिला ने अपने पति और जेठ की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में पिस्टल लेकर पुलिस थाने पहुंच गई। उसने बताया कि वह दोनों की प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी, इसलिए दोनों को मार डाला।
विज्ञापन
इस घर में महिला ने चलाई गोली।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नववर्ष की सुबह जब पूरा देश वर्ष 2024 की खुशियां मना रहा था उसी समय उज्जैन जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र में चौंकाने वाली घटना घटित हुई। एक महिला ने अपने पति और जेठ पर पिस्टल से फायर कर दिया। इसके बाद महिला खुद थाने पहुंची और अपने आपको पुलिस के हवाले कर दिया।
इंगोरिया थाना पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह थाना क्षेत्र में एक घटना घटित हुई, जिसमें सविता पति राधेश्याम पिस्टल लेकर थाने पहुंची और उसने बताया कि मैं अपने पति राधेश्याम और जेठ धीरज को गोली मार दी है। सविता की बात सुनकर पुलिस कुछ देर के लिए चौक गई लेकिन यह घटना सही है या नहीं जब पुलिस ने इस बात की तफ्तीश की तो पता चला कि घटना बिल्कुल सही है। राधेश्याम पिता नगुलाल की मौत हो चुकी है, जबकि उसके जेठ धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने तुरंत उपचार के लिए उज्जैन जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
पिस्टल लेकर थाने जाती महिला
प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि सविता आंगनवाड़ी में काम करती है जो कि पिछले काफी समय से पति राधेश्याम और जेठ धीरज द्वारा विवाद करने और प्रताड़ित करने से परेशान हो गई थी। जिसके कारण ही उसने यह कदम उठाया। सविता ने पुलिस को यह भी बताया कि उसका जेठ धीरज अवैध हथियार का धंधा करता था, जिसे कुछ दिनों पहले बड़नगर पुलिस ने तस्करी करते हुए पकड़ा भी था। आज भी वह पिस्टल लेकर उसे मारने ही घर पर आया था जिसे छीनकर उसने पति राधेश्याम और जेठ धीरज पर फायर कर दिया। बताया जाता है कि घटना में राधेश्याम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि धीरज गंभीर रूप से घायल हुआ था जिसे उज्जैन जिला चिकित्सालय भेजा गया है, जहां उसकी भी मौत हो गई है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।