{"_id":"6433fc745052bf4e0d0e9858","slug":"doctors-did-mockdrill-to-deal-with-the-threat-of-corona-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona: पांच संक्रमित मिलने के बाद सता रहा कोरोना का डर, मॉकड्रिल कर डॉक्टर्स ने देखा कैसे होगा बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona: पांच संक्रमित मिलने के बाद सता रहा कोरोना का डर, मॉकड्रिल कर डॉक्टर्स ने देखा कैसे होगा बचाव
Mon, 10 Apr 2023 05:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 10 Apr 2023 05:39 PM IST
सार
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने माधवनगर अस्पताल में कोरोना से कैसे निपटे इसके लिए डॉक्टरों के साथ पैरामेडिकल स्टाफ ने मॉकड्रिल की, कि कैसे अचानक मरीज बढ़ने पर उनकी जांच की जाएगी और कैसे उनको इलाज दिया जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना के मरीज बढ़े
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में कोरोना फिर से दस्तक दे रहा है। दिल्ली तथा इंदौर में मरीज बढ़ने के बाद उज्जैन में स्वास्थ्य विभाग में मॉकड्रिल की, जिसके अंतर्गत मरीज को अस्पताल तक कैसे लाया जाएगा और उसकी जांच कर इलाज कैसे किया जाएगा, इसकी रिहर्सल डॉक्टरों तथा पैरामेडिकल स्टाफ ने की।
उज्जैन में पांच कोरोना मरीज वर्तमान में इलाज ले रहे हैं, इनमें तीन महिलाएं हैं। वहीं इंदौर तथा भोपाल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने माधवनगर अस्पताल में कोरोना से कैसे निपटे इसके लिए डॉक्टरों के साथ पैरामेडिकल स्टाफ ने मॉकड्रिल की, कि कैसे अचानक मरीज बढ़ने पर उनकी जांच की जाएगी और कैसे उनको इलाज दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि अस्पताल में खतरनाक मरीजों के इलाज के लिए 35 बेड का वॉर्ड बना दिया गया है। आने वाले दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी तो शहर में बंदिशें भी बढ़ेंगी।
नहीं हो रही जांच
शहर में लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है और प्रतिदिन यहां लाखों लोग बाहर से आ रहे हैं, लेकिन कोरोना की जांच के इंतजाम कहीं भी नहीं किए गए हैं। पूर्व में रेलवे स्टेशन पर जांच की बात कही गई थी, लेकिन वहां भी अब तक शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
वायरल से लोग परेशान
वायरल पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है और कोरोना पेंशेंट भी मिल रहे हैं। अस्पताल में भी आगे रहकर जाँच कराने कोई नहीं आ रहा है। लोग निजी डिस्पेंसरी में सर्दी-बुखार का उपचार करा रहे हैं। ऐसे मे कोरोना के फैलने का खतरा बढ़ रहा है।