फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: The injured person died 20 days after the dispute over DJ noise

Ujjain News: डीजे को लेकर हुए विवाद में घायल व्यक्ति की 20 दिन बाद मौत, हत्या में तब्दील हुआ मामला

Thu, 20 Feb 2025 08:42 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 20 Feb 2025 08:42 AM IST
सार

उज्जैन के देसाई नगर में 31 जनवरी की रात जन्मदिन समारोह के दौरान डीजे की तेज आवाज को लेकर हुआ विवाद हत्या के मामले में बदल गया। जन्मदिन मना रहे स्वयं त्रिपाठी और उसके साथियों ने रहवासियों द्वारा विरोध करने पर घातक हमला किया था, जिसमें 59 वर्षीय जोगेंद्र सिंह गौड़ गंभीर रूप से घायल हुए थे। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Ujjain News: The injured person died 20 days after the dispute over DJ noise
जोगेंद्र सिंह गौड़ का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के देसाई नगर में 31 जनवरी की रात जन्मदिन समारोह के दौरान डीजे की तेज आवाज को लेकर हुआ विवाद हत्या के मामले में बदल गया। 31 जनवरी की रात रहवासियों और जन्मदिन मनाने वाले युवकों के बीच जमकर हथियार चले थे। इसमें डीजे की धुन पर जन्मदिन मना रहे बदमाशों को रोकने पर हुए विवाद में एक व्यक्ति घायल हुआ था। गुरुवार को उसकी मौत हो गई। मौत के बाद यह मामला हत्या में तब्दील हो चुका है।

विज्ञापन

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देसाई नगर में रहने वाला स्वयं त्रिपाठी 31 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहा था। तभी डीजे लगाकर दोस्तों के साथ सड़क पर शोर मचाने लगा। इस दौरान कुछ रहवासियों ने जब इसका विरोध किया और जोगेंद्र सिंह गौड़ ने डीजे की आवाज कम करने को कहा तो स्वयं त्रिपाठी ने अपने साथियों के साथ विवाद किया। इसके बाद जोगेंद्र ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस पहुंचती इससे पहले स्वयं और उसके साथ जोगेंद्र के घर में घुस गया और उसने लाठी, तलवार, चाकू और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमले में जोगेंद्र गौड़, विजय, गौड़, रोहित गौड़, सुमित गौड़ और अंकित गौड़ घायल हो गए। माधव नगर पुलिस ने स्वयं त्रिपाठी, तरूण गिरि, राज मेहता और जग्गू पासी सहित अन्य के खिलाफ पहले मारपीट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में चल रहा था इलाज
हमले में 59 वर्षीय जोगेंद्र सिंह पर चाकू से वार किए गए थे। इसके बाद से ही उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। बीती रात उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजन चेतन बागोरा ने बताया कि घटना में शामिल तरूण गिरि, राज मेहता और ध्रुव नामक आरोपियों को अब तक पुलिस पकड़ नहीं पाई है।

हत्या सहित अन्य धाराओं में होगा प्रकरण दर्ज
एडिशनल एसपी नीतेश भार्गव ने बताया कि घटना के बाद 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पीड़ित पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके चलते केस में हत्या सहित अन्य धाराओं का इजाफा होगा। कुछ नए नाम संज्ञान में आए हैं। उनकी जांच कर उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed