फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Baba Mahakal Adorned with Cannabis Silver Crown and Mund Mala in Divine Ritual

Ujjain: भांग से सजे बाबा महाकाल, चांदी का मुकुट और मुंड माला से किया दिव्य शृंगार

Sat, 22 Aug 2026 07:29 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2026 07:29 AM IST
सार

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी पर सुबह 3 बजे भस्म आरती हुई। बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक कर भांग, चंद्रमा, त्रिपुंड, त्रिनेत्र, चांदी के मुकुट और मुंड माला से विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा भस्म अर्पित की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए।

विज्ञापन
Ujjain Baba Mahakal Adorned with Cannabis Silver Crown and Mund Mala in Divine Ritual
बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक कर भांग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि शनिवार की सुबह 3 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन




बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि शनिवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान भस्म आरती के लिए सुबह 3 बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित किया गया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण करवाई गई। आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि बाबा महाकाल का श्रृंगार भांग से करने के साथ ही चंद्रमा, त्रिपुंड और त्रिनेत्र से सजाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  खरगोन में बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल होने से जामघाट पर खाई के ऊपर लटकी यात्री बस, 50 से अधिक विद्यार्थी थे सवार
विज्ञापन
विज्ञापन


शृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा भस्म अर्पित की गई और फिर कपूर आरती कर भोग भी लगाया गया। आज भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालु बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

आरती का समय
  • भस्म आरती : सुबह 3:00 से 6:00 बजे तक
  • दध्योदक आरती : सुबह 7:00 से 7:45 बजे तक
  • भोग आरती : सुबह 10:00 से 10:45 बजे तक
  • संध्या पूजन : शाम 5:00 से 5:45 बजे तक
  • संध्या आरती : शाम 7:00 से 7:45 बजे तक
  • शयन आरती : रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक

महाकालेश्वर मंदिर में आरतियों का यह संशोधित समय आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed