फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Devotees donated 81 crore in Mahakal temple in Ujjain

Ujjain News: महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर किया दान, एक साल में 81 करोड़ की आय

Sat, 17 Sep 2022 08:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 17 Sep 2022 08:28 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर की मान्यता और कीर्ति देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में फैली हुई है। आदिदेव महादेव के 12 ज्योतिर्लिंग में एक महाकाल के दर्शनों के सौभाग्य से शायद ही कोई अछूता रहा होगा। उनकी इसी महिमा के कारण ही उनके भक्तों ने पिछले एक साल में 81 करोड़ रुपये का दान करके एक नया रिकार्ड बनाया है। कोरोना काल के बाद महाकाल के खजाने में दोगुनी वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
Devotees donated 81 crore in Mahakal temple in Ujjain
उज्जैन महाकाल मंदिर - फोटो : Social Media

विस्तार

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर दान किया। एक सितंबर 2021 से लेकर एक सितंबर 2022 तक एक साल के दौरान महाकाल मंदिर में 81 करोड़ रुपये से अधिक का दान आया है। इतनी बड़ी राशि दान आने का यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है। महाकाल मंदिर ने दान राशि में दानपेटी, विभिन्न दान रसीद और लड्डू प्रसाद के साथ ही मंदिर की धर्मशाला से प्राप्त आय शामिल की है।

विज्ञापन


महाकाल के दर्शन के लिए हर रोज हजारों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। देश के हर राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आकर दर्शन लाभ लेते हैं। उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में साल भर भीड़ रहती है। बीते दो साल में कोरोना के कारण मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया था।
विज्ञापन


जैसे ही लॉकडाउन हटा और प्रतिबंध समाप्त होने के बाद तो पर्व, त्योहारों के साथ ही सामान्य दिनों में भी महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने लगी। श्रद्धालुओं की श्रद्धा ने बाबा महाकाल के खजाने को पिछले साल की तुलना में दोगुना भर दिया है। महाकाल मंदिर में एक सितंबर 2021 से 15 सितंबर 2022 के दौरान एक साल 14 दिन में यह दान राशि मंदिर के अलग-अलग तरीके से मंदिर के खजाने में जमा हुई। यह आय अब तक का एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




भगवान महाकाल के प्रति अगाध श्रद्धा के कारण ही श्रद्धालु उद्योगपति हो या मजदूर अपनी हैसियत के मुताबिक भगवान के चरणों में दान अर्पित करते हैं। मंदिर में भेंट पेटी में नकद राशि, दान के लिए दिए चेक, ऑनलाइन भुगतान, पूजन अभिषेक की रसीद से, बाबा महाकाल के लड्डू प्रसाद और मंदिर की धर्मशाला में ठहर कर श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का खजाना भरा है। वैसे भी बाबा महाकाल का दरबार लाखों श्रद्धालुओं की श्रद्धा-भक्ति, प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में सबसे बड़े कॉरिडोर और हर साल करोड़ों की आय वाले मंदिरों में शुमार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed