फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Devotee intoxicated by cannabis creates chaos, clashes with police and doctors

Ujjain News: सिर चढ़कर बोली भांग, महाकाल आए श्रद्धालु ने नशे में उत्पात मचाया, पुलिस और डॉक्टरों से हाथापाई

Tue, 11 Feb 2025 05:03 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 11 Feb 2025 05:03 PM IST
सार

महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए एक श्रद्धालु ने दोस्तों के मना करने के बावजूद शौक-शौक में भांग पी ली। उसके बाद जब नशा सिर पर चढ़ा तो क्या हंगामा हुआ पढ़िये यहां

विज्ञापन
Ujjain News: Devotee intoxicated by cannabis creates chaos, clashes with police and doctors
मध्यप्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कंठाल चौराहे पर भांग पीकर महाराष्ट्र का एक श्रद्धालु बहक गया और बेकाबू होकर अजीब हरकतें करने लगा। पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची तो यहां डॉक्टर और पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने लग गया। जैसे-तैसे पुलिसकर्मियों ने उसे काबू में कर उपचार के लिए जिला अस्पताल चरक भवन में भर्ती कराया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बालू पिता काशीनाथ अपने दोस्त अजीत, कृष्णा, गोविंद और गोलू के साथ उज्जैन में भगवान महाकाल दर्शन करने आया था। ये पांचों ट्रेन से रात करीब 9 बजे उज्जैन पहुंचे और पैदल ही महाकाल मंदिर की ओर जा रहे थे। रास्ते में भांग की दुकान देखकर बालू ने भांग पीने की इच्छा जताई और सभी दोस्तों के मना करने के बावजूद उसने भांग पी ली। 
विज्ञापन


इसके बाद भांग ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया और बालू की हालत बिगड़ने लगी। दौलतगंज इलाके में कुछ लोगों ने उसकी ये हालत देखी तो अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। दोस्त उसे अस्पताल लेकर आए, जहां मौजूद डॉक्टर ने उसका इलाज किया और उसे दवा दी, जिससे उसे नींद आ गई। रात तो जैसे तैसे बीत गई थी लेकिन सुबह होते ही उसकी हालत फिर बिगड़ने लगी और वह पलंग छोड़कर इधर-उधर भागने लगा। इसी बीच ट्रेनी ड्रेसर ओम शंखवार ने उसे संभालने का प्रयास किया तो उसने उस पर कड़े से हमला कर दिया। डॉक्टर्स ड्यूटी में तैनात एएसआई रमेशचंद को भी उसने लात मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड में काफी देर तक हंगामे के बाद अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस बालू को पुलिस वाहन में बैठाकर थाने ले गई। डॉ. रत्नाकर ने बालू की एमएलसी बनाकर कोतवाली थाने को आगे की कार्रवाई के लिए सूचना दी है। बालू के दोस्तों ने बताया कि वह खेती करता है और भांग के नशे की उसे जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed