फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Cyclone Arnab Impact : Rain Alert In MP From Oct 29, Ujjain Temperature To Drop

उज्जैन में कैसा रहेगा मौसम?: बंगाल की खाड़ी में अर्णब तूफान से दो दिन बाद बदलेगा मौसम, बारिश से गिरेगा पारा

Tue, 27 Oct 2026 07:52 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2026 07:52 PM IST
सार

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्णब के प्रभाव से 29 अक्टूबर से उज्जैन सहित मध्य प्रदेश में मौसम बदलने का अनुमान है। मालवा क्षेत्र में बादल छाने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट की संभावना है। 

विज्ञापन
Cyclone Arnab Impact : Rain Alert In MP From Oct 29, Ujjain Temperature To Drop
उज्जैन में बदलेगा मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान अर्णब का असर अब मालवा तक पहुंचने वाला है। उज्जैन की शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद गुप्त ने बताया कि इस सिस्टम के प्रभाव से 29 अक्टूबर गुरुवार से उज्जैन सहित पूरे मध्य प्रदेश में मौसम बदलने जा रहा है।

विज्ञापन


डॉ. गुप्त ने बताया कि मौसम विभाग के राष्ट्रीय बुलेटिन के अनुसार चक्रवाती तूफान अर्णब इस समय मध्य और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। पिछले 6 घंटों में यह 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ा है और आज इसके अति प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदलने की पूरी संभावना है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद गुप्त के अनुसार यह तूफान कल सुबह तक बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को पार करेगा। इस दौरान हवा की अधिकतम गति 115 से 125 किमी प्रति घंटा रहेगी, जबकि झोंकों की गति 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तट पार करने के बाद यह सिस्टम कमजोर होकर मध्य भारत की ओर बढ़ेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मौसमः दिन में धूप और रात में ठंडक, जल्द शुरू होगा बारिश का दौर, देखें कल इंदौर का मौसम कैसा रहेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


उज्जैन में क्या होगा असर....?
जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. गुप्त ने बताया कि इस चक्रवाती सिस्टम की शुरुआत दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से होगी और धीरे-धीरे इसका दायरा मालवा-उज्जैन तक फैलेगा। गुरुवार 29 अक्टूबर से उज्जैन में बादल छाने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अक्टूबर के आखिरी दिनों में हुई यह बारिश ठंड की दस्तक को तेज कर देगी। दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। करवा चौथ के दिन बादल रहने से चंद्रोदय में देरी या चांद धुंधला दिखने की भी संभावना बनी रहेगी। वेधशाला ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले 2-3 दिन तक मौसम में यह बदलाव बना रह सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed