फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News crowd of devotees gathered in courtyard of Baba Mahakal devotees will start new year like this

Ujjain News: बाबा महाकाल के आंगन में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालु नए साल का कुछ इस तरह करेंगे आगाज

Tue, 31 Dec 2024 04:20 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 31 Dec 2024 04:20 PM IST
सार

बाबा महाकाल के आंगन में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। श्रद्धालु नए साल का कुछ अलग तरीके से आगाज करेंगे।

विज्ञापन
Ujjain News crowd of devotees gathered in courtyard of Baba Mahakal devotees will start new year like this
महाकाल के आंगन में उमड़ा भक्तों का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल की शुरुआत करने भगवान महाकाल के आंगन में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ गया है।उज्जैन में अभी से श्रद्धालु भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति और जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस ने भी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यापक पैमाने पर इंतजाम किए हैं। महाकालेश्वर मंदिर में नव वर्ष पर लाखों श्रद्धालु हर साल भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


नव वर्ष के अवसर पर अत्यधिक संख्या में दर्शन के लिए उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक दर्शन हेतु इस वर्ष भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए आने वाले सामान्य श्रद्धालु चारधाम मंदिर पार्किंग स्थल से निर्धारित प्रवेश द्वार संग्रहालय के समीप से नंदीद्वार भवन फेसेलिटी सेंटर 1 टनल शक्ति पथ त्रिवेणी श्री महाकाल महालोक मानसरोवर नवीन टनल 1 गणेश मण्डपम से भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर रहे हैं। दर्शन उपरांत आपातकालीन निर्गम द्वार से बाहर की ओर बड़ा गणेश मंदिर के समीप हरसिद्धि मंदिर तिराहा पुन: चारधाम मंदिर पर पहुंचकर अपने गन्तव्य की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने पर फेसेलिटी सेंटर 1 से मंदिर परिसर निर्गम रेम्प गणेश मण्डपम एवं नवीन टनल दोनों ओर से श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक होने पर फेसेलिटी सेंटर 1 से सीधे कार्तिकेय मण्डपम में प्रवेश कराकर दर्शन उपरांत द्वार नंबर 10 अथवा निर्माल्य द्वार के रास्ते बाहर की ओर प्रस्थान कराए जाने की व्यवस्था की जाएगी।

श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिवषार्नुसार आनलाइन एवं ऑफलाइन भस्मार्ती पंजीयन बंद रखा जाकर कार्तिकेय मण्डपम रिक्त रखकर श्रद्धालुओं के लिए भस्मार्ती के दौरान चलित भस्मार्ती दर्शन की व्यवस्था प्रात: 4:15 से की जाएगी। श्रद्धालु सरलता से श्री महाकालेश्वर मंदिर एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं वाले स्थल तक आवागमन कर सके, इस हेतु सम्पूर्ण दर्शन मार्ग, मंदिर परिक्षेत्र एवं निर्गम द्वार से जूता स्टैंड, वाहन पार्किंग, लड्डू प्रसाद काउण्टर, प्राथमिक उपचार सुविधा, पेयजल वितरण स्थल इत्यादि तक पहुंचने के लिए फ्लैक्स लगाए गए हैं।

बाबा महाकाल के आंगन में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालु नए साल का कुछ इस तरह करेंगे आगाज

बाबा महाकाल के आंगन में उमड़ा भक्तों का सैलाब

बाबा महाकाल के आंगन में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालु नए साल का कुछ इस तरह करेंगे आगाज

बाबा महाकाल के आंगन में उमड़ा भक्तों का सैलाब

बाबा महाकाल के आंगन में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालु नए साल का कुछ इस तरह करेंगे आगाज

बाबा महाकाल के आंगन में उमड़ा भक्तों का सैलाब

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed