फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP news Foreign Couples to Tie the Knot via Traditional Hindu Rituals in Ujjain

MP: उज्जैन में गूंजेंगे वैदिक मंत्र, पश्चिमी चमक-धमक छोड़ हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे तीन विदेशी जोड़े

Fri, 21 Aug 2026 09:51 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2026 09:51 AM IST
सार

उज्जैन में 22 अगस्त को इटली, स्पेन और इंग्लैंड के तीन विदेशी जोड़े हिंदू वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह करेंगे। निनोरा स्थित आनंदमय वेलनेस रिट्रीट में डॉ. ओमानंद गुरुजी के सान्निध्य में अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए जाएंगे। सभी जोड़े योग और भक्ति के मार्ग से जुड़े हैं और उन्होंने भारतीय आध्यात्मिक नाम भी अपनाए हैं।

विज्ञापन
MP news Foreign Couples to Tie the Knot via Traditional Hindu Rituals in Ujjain
विदेशी मेहमानों को मेहंदी लगाई गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक नगरी उज्जैन और बाबा महाकाल की शरण में एक बार फिर विदेशी मेहमान पूरी तरह भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे नजर आएंगे। पश्चिमी भौतिकवाद से दूर, सनातन धर्म, भारतीय परिवार व्यवस्था और योग के आध्यात्मिक मार्ग से गहराई तक प्रभावित होकर इटली, स्पेन और इंग्लैंड के तीन विदेशी जोड़े हिंदू वैदिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। इन जोड़ों ने विवाह के लिए अपने देश के बजाय उज्जैन की पवित्र भूमि को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक नामों के साथ होगी नई शुरुआत
22 अगस्त को निनोरा स्थित आनंदमय वेलनेस रिट्रीट में शाम 6 से 8:30 बजे के बीच यह विशेष वैवाहिक समारोह आयोजित होगा। डॉ. ओमानंद गुरुजी के सान्निध्य में अग्नि को साक्षी मानकर ये जोड़े सात फेरे लेंगे। खास बात यह है कि ये सभी ओमानंद गुरुजी के शिष्य हैं और योग तथा भक्ति के मार्ग पर चलते हुए इन्होंने भारतीय आध्यात्मिक नामों को भी अपना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • इटली के नवदंपति: ईवा (मा दर्पण आनंद) और मास्सिमिलियानो (बलराम आनंद)।
  • इटली का दूसरा जोड़ा: जेसिका (मा सीता आनंद) और लुका (राम आनंद)।
  • स्पेन और इंग्लैंड का संगम: स्पेन की इन्मा (मा शांति आनंद) और इंग्लैंड के मार्क (प्रकाशानंद) भारतीय परंपराओं के साथ एक-दूसरे का हाथ थामेंगे।

अनुबंध नहीं, जन्म-जन्मांतर का है यह पवित्र रिश्ता
पश्चिमी देशों में विवाह को अक्सर एक कानूनी अनुबंध (लीगल कॉन्ट्रैक्ट) के रूप में देखा जाता है, जिसमें भावनात्मक जुड़ाव से ज्यादा व्यावहारिक शर्तें होती हैं। डॉ. ओमानंद गुरुजी बताते हैं कि इन विदेशी साधकों ने भारतीय विवाह पद्धति की उस गहराई को समझा है, जहां विवाह सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों और आत्माओं का जन्म-जन्मांतर का अटूट बंधन होता है। रिश्तों की यही आत्मीयता और भारतीय संस्कृति का समर्पण इन विदेशियों को इतना आकर्षित कर रहा है कि वे इसे महज एक रस्म के बजाय जीवन के एक बड़े संस्कार के रूप में स्वीकार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-  MP: पुराने पत्थर, वही स्थापत्य और राजस्थान के हुनरमंद कारीगर...; उज्जैन में लौट रहा 1000 साल पुराना मंदिर

उज्जैन बन रहा है वैश्विक आध्यात्मिक आकर्षण का केंद्र
महाकाल की नगरी में विदेशियों द्वारा भारतीय संस्कृति को अपनाने का यह सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। इससे पहले दिसंबर 2024 में भी इटली, अमेरिका और पेरू के तीन विदेशी जोड़ों ने निनोरा के परमानंद योग आश्रम में वैदिक मंत्रों के बीच सात फेरे लिए थे। योग, ध्यान और अध्यात्म की खोज में भारत आने वाले ये विदेशी अब हमारी पारिवारिक जीवनशैली के मुरीद हो चुके हैं। बीते कुछ ही समय में छह विदेशी जोड़ों का उज्जैन आकर हिंदू विवाह संस्कार को अपनाना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि दुनिया भर में सनातन संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का सम्मान तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed