फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Cousin brother had killed Shyamlal over land dispute

Ujjain News: चचेरे भाई ने जमीनी विवाद को लेकर की थी श्यामलाल की हत्या, खेत पर दिया था वारदात को अंजाम

Tue, 15 Apr 2025 11:42 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 15 Apr 2025 11:42 AM IST
सार

उज्जैन के ग्राम सनावदा में खेत में चारपाई पर मृत मिले श्यामलाल मोगिया की हत्या के आरोप में चचेरे भाई कैलाश मोगिया को गिरफ्तार किया गया। जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में श्यामलाल की मौत हुई थी। पुलिस ने आरोपी से लाठी और कपड़े बरामद कर न्यायालय में पेश किया। 

विज्ञापन
Cousin brother had killed Shyamlal over land dispute
चचेरे भाई ने जमीनी विवाद को लेकर की थी श्यामलाल की हत्या

विस्तार

ग्राम सनावदा में 10 अप्रैल 2025 को खेत में चारपाई पर मृत मिले श्यामलाल मोगिया की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि श्यामलाल की हत्या उसके चचेरे भाई कैलाश मोगिया ने की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे उपजेल मौलाना भेज दिया गया।

विज्ञापन


घटना की जानकारी ग्राम सनावदा के चौकीदार ने पुलिस को दी थी। सूचना मिलने पर एसडीओपी महेन्द्र सिंह परमार, थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचे थे। मृतक श्यामलाल पिता नाथूलाल मोगिया खेत पर बने मकान के बाहर चारपाई पर मृत अवस्था में मिला था। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 23/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएच बड़नगर भेजा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मंगलनाथ मंदिर में कंप्यूटर ऑपरेटर ने श्रद्धालु को गर्भगृह से बाहर निकाला, थप्पड़ मारने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले हुई थी मारपीट
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक श्यामलाल और उसके चचेरे भाई कैलाश मोगिया के बीच वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। दोनों के बीच अक्सर विवाद और झगड़े होते रहते थे, खासकर शराब के नशे में। मृतक के पड़ोसियों और ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि घटना से एक दिन पहले रात को दोनों में तीखी बहस और मारपीट हुई थी। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और बयानों के आधार पर पुष्टि की कि 9 अप्रैल की रात कैलाश मोगिया ने श्यामलाल के साथ गंभीर मारपीट की थी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 259/2025 धारा 103 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- काथड़ी में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पत्नी से बात करने पर गुस्साए पति ने उतारा था मौत के घाट

आरोपी की तलाश में पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम सनावदा के कांकड़ इलाके में एक झोपड़ी से आरोपी कैलाश मोगिया को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त लाठी और घटना के समय पहने कपड़े भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में उपजेल मौलाना भेज दिया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed