फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Corporation commissioner in Ujjain himself removed pamphlets pasted on the walls

Ujjain: शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे थे दीवारों पर चिपके पंपलेट, निगम कमिश्नर खुद निकालने लगे

Thu, 19 Jan 2023 10:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 10:20 PM IST
सार

उज्जैन नगर निगम आयुक्त रौशन कुमार सिंह ने गुरुवार सुबह फ्रीगंज क्षैत्र में निरीक्षण पर पहुंचे थे। इस दौरान उनकी नजर वहां की दीवारों पर चिपके पंपलेट पर पड़ी, जो शहर की सुंदरता पर दाग की तरह नजर आ रहे थे। आयुक्त ने खुद ही पोस्टर दीवारों से निकाले। 

विज्ञापन
Corporation commissioner in Ujjain himself removed pamphlets pasted on the walls
उज्जैन निगम कमिश्नर ने खुद पोस्टर निकाले। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में शहर की सुंदरता को लेकर अफसर कितने सचेत हैं, इसका एक उदाहरण आज देखने को मिला। नगर निगम आयुक्त ने शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे दीवारों पर चिपके पंपलेट खुद निकाले। आयुक्त ने इस दौरान अतिक्रमणकर्ताओं को भी चेतावनी दी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उज्जैन नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह ने गुरुवार सुबह फ्रीगंज क्षेत्र में निरीक्षण पर पहुंचे थे। इस दौरान उनकी नजर वहां की दीवारों पर चिपके पंपलेट पर पड़ी, जो शहर की सुंदरता पर दाग की तरह नजर आ रहे थे। सिंह से रहा नहीं गया और वे खुद उन पंपलेट को निकालने लगे। ये पंपलेट फ्रीगंज क्षेत्र में अंबेडकर प्रतिमा के बाहर चिपके हुए थे। निगम आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि शहर में यदि कोई भी शासकीय उद्यानों या स्थलों पर इस तरह के पंपलेट चिपकाता है तो संबंधित के नाम नोट करें और उन पर सख्त चालानी कार्रवाई करें। 
विज्ञापन


निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह ने वार्ड क्रमांक 44 अंतर्गत फ्रीगंज क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए यहां कि सफाई व्यवस्था देखी और कहा कि फ्रीगंज क्षेत्र शहर का प्रमुख केंद्र स्थल है यहां पर यातायात व्यवस्था सुगम रहे। साथ ही अतिक्रमण मुक्त स्थल बनाया जाए। इसके लिए यहां पर सतत कार्रवाई की जाए जिससे टावर चौराहे एवं चौपाटी की सुंदरता बनी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 5 बजे बाद ही लगे ठेले
नगर निगम आयुक्त ने निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चौपाटी पर लगने वाले ठेले शाम 5 बजे के पहले नहीं लगने दिए जाने चाहिए। साथ ही रात्रि के समय ठेले यहां नही खड़े रहें। ठेले वाले अपने ठेले अपने साथ लेकर जाएं ताकि रात्रि में चौपाटी की भी सफाई कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed