फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Congress protests at PHE office in Ujjain regarding water supply and its bill in the city

Ujjain News: PHE कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा- बिल पूरे महीने का ले रहे जबकि पानी 15 दिन ही दे रहे

Mon, 08 May 2023 03:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 08 May 2023 03:45 PM IST
सार

प्रतिपक्ष के नेता रवि राय ने विरोध प्रदर्शन की जानकारी देते हुए बताया कि शहर में पेयजल व्यवस्था ठप हो रही है। शहर वासियों से पेयजल के नाम पर पूरे महीने की राशि वसूली जा रही है। लेकिन पानी की सप्लाई सिर्फ महीने में 15 दिन ही की जा रही है।

विज्ञापन
Congress protests at PHE office in Ujjain regarding water supply and its bill in the city
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में सोमवार सुबह हाथों में मटका और बाल्टी लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चामुंडा माता चौराहा स्थित पीएचई कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पीएचई विभाग के जिम्मेदारों से सवाल किया कि जब शहर की जनता से पूरे महीने पानी मुहैया करने का पैसा वसूला जा रहा है, फिर पानी सप्लाई महीने में सिर्फ 15 दिन ही क्यों की जा रही है।

विज्ञापन


प्रतिपक्ष के नेता रवि राय ने विरोध प्रदर्शन की जानकारी देते हुए बताया कि शहर में पेयजल व्यवस्था ठप हो रही है। शहर वासियों से पेयजल के नाम पर पूरे महीने की राशि वसूली जा रही है। लेकिन पानी की सप्लाई सिर्फ महीने में 15 दिन ही की जा रही है। उन्होंने बताया कि चामुंडा माता चौराहे पर इस प्रदर्शन की शुरुआत हुई। उसके बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पीएचई कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने मटका फोड़ कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


स दौरान उन्होंने पीएचई के जिम्मेदारों से सवाल किए कि शहर में रोजाना पानी सप्लाई क्यों नहीं की जा रही है। जबकि आप पानी मुहैया कराने के नाम पर शहरवासियों से पूरी राशि की वसूली कर रहे हैं। शहर में जल प्रदाय की जो स्थिति है उसके लिए जनता का क्या कसूर है। जबकि निगम के पास ऐसा अमला भी है जो कि जलसंकट की स्थिति से शहरवासियों को निजात दिला सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed