फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Mohan Yadav Skips Helicopter, Travels By Mini Bus To Ujjain BJP Training Camp

Ujjain News: CM ने छोड़ा हेलीकॉप्टर, मिनी बस से पहुंचे उज्जैन प्रशिक्षण वर्ग में, बोले- ऊर्जा बचत आज की जरूरत

Thu, 28 May 2026 09:23 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 09:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऊर्जा संरक्षण और सादगी का संदेश देते हुए हेलीकॉप्टर की जगह मिनी बस से इंदौर से उज्जैन यात्रा की। वे भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए, जहां 200 कार्यकर्ताओं को संगठन और विचारधारा का प्रशिक्षण दिया गया। सीएम ने कहा कि संसाधनों का मितव्ययी उपयोग और पर्यावरण संरक्षण समय की जरूरत है। 

विज्ञापन
CM Mohan Yadav Skips Helicopter, Travels By Mini Bus To Ujjain BJP Training Camp
सादगी से पहुंचे उज्जैन

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को सादगी और ऊर्जा संरक्षण का संदेश देते हुए हेलीकॉप्टर के बजाय मिनी बस से इंदौर से उज्जैन की यात्रा की। वे भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत उज्जैन नगर के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने पहुंचे थे। उनके साथ जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट समेत कई जनप्रतिनिधि भी बस में सवार थे।

विज्ञापन




राजाराम रिसॉर्ट में आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में करीब 200 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसमें सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, प्रकोष्ठ संयोजक और प्रदेश समिति के सदस्य शामिल हुए। प्रशिक्षण का शुभारंभ आज हुआ, जिसका समापन शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में होगा।
विज्ञापन


मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सार्वजनिक जीवन में मितव्ययिता और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर देते हैं। उसी प्रेरणा से उन्होंने ईवी ट्रैवलर मिनी बस से यात्रा का विकल्प चुना। उन्होंने कहा, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा समय की मांग है। हमें हर स्तर पर इसके लिए उदाहरण पेश करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी इसलिए है, क्योंकि इसके कार्यकर्ता विचारधारा से जुड़े हैं और जनसेवा को समर्पित हैं। प्रदेशभर में मंडल और जिला स्तर पर चल रहे प्रशिक्षण वर्गों का मकसद कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा, जनसंपर्क और कार्यपद्धति का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मालवा-निमाड़ के पर्यटन स्थलों की बदलेगी किस्मत, सिंहस्थ से पहले होंगे करोड़ों रुपए के विकास कार्य


प्रशिक्षण से बढ़ेगी वैचारिक प्रतिबद्धता
पहले दिन के सत्र में राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेशनाथ, विधायक अनिल जैन, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव और नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल मौजूद रहे। जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में वैचारिक प्रतिबद्धता और जनसेवा का संकल्प और दृढ़ करना है। भाजपा संगठन में प्रशिक्षण की परंपरा कार्यकर्ताओं को निरंतर सीखने, आत्ममंथन करने और सैद्धांतिक-व्यावहारिक विषयों पर अपडेट रखने के लिए है। दो दिन के इस वर्ग में संगठनात्मक ढांचे, सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार और बूथ प्रबंधन जैसे विषयों पर सत्र हुए।

सादगी की चर्चा
मुख्यमंत्री की बस यात्रा कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय रही। पार्टी नेताओं ने इसे सरकारी खर्च में कटौती और जनता से जुड़ाव का प्रतीक बताया। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि शासकीय कार्यों में भी सादगी अपनाना जरूरी है ताकि संसाधनों का उपयोग विकास कार्यों में हो सके।

 

सादगी से पहुँचे उज्जैन

सीएम मोहन यादव ने किया बस से सफर।
 

सादगी से पहुँचे उज्जैन

भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे सीएम यादव। 
 

सादगी से पहुँचे उज्जैन

भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे सीएम यादव। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed