फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Mohan Yadav in Ujjain: Anganwadis to Be Transformed into Play Schools, 1000 Centers to Go Smart

Ujjain: सीएम मोहन यादव ने देखा स्मार्ट आंगनवाड़ी मॉडल, बोले- अब यही होगी बच्चों की पहली पाठशाला

Wed, 15 Jul 2026 05:50 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 05:50 PM IST
सार

उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्मार्ट आंगनवाड़ी मॉडल का निरीक्षण किया। पायलट परियोजना के तहत जिले की करीब 1000 आंगनवाड़ियों को आधुनिक बनाया जाएगा। इनमें डिजिटल लर्निंग, खेल सामग्री, स्वास्थ्य, सुरक्षा और बच्चों के अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन
CM Mohan Yadav in Ujjain: Anganwadis to Be Transformed into Play Schools, 1000 Centers to Go Smart
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार की नई पहल 'स्मार्ट आंगनवाड़ी' के मॉडल का निरीक्षण किया। प्रदेश सरकार अब आंगनवाड़ियों को केवल पोषण केंद्र तक सीमित न रखकर प्ले-स्कूल और प्रारंभिक शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित कर रही है। निरीक्षण के दौरान सीईओ फाउंडेशन के संजीव दुबे ने मुख्यमंत्री को बताया कि उज्जैन प्रदेश का पहला जिला बनने जा रहा है, जहां करीब 1,000 आंगनवाड़ियों को चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट आंगनवाड़ी में बदला जाएगा।

विज्ञापन


पहली स्मार्ट आंगनवाड़ी की प्रमुख विशेषताएं
पायलट प्रोजेक्ट के तहत तैयार की गई पहली स्मार्ट आंगनवाड़ी में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है।

  • बच्चों के लिए रंगीन क्लासरूम, झूले, खेल सामग्री, नई यूनिफॉर्म, स्मार्ट टीवी और डिजिटल लर्निंग टूल उपलब्ध कराए गए हैं।
  • विज्ञापन
  • स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत वजन और ऊंचाई मापने की मशीन, न्यूट्रिशन किट तथा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई है।
  • आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के लिए बैठने की उचित व्यवस्था, स्टोर रूम, किचन और प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, बच्चों के अनुकूल फर्नीचर और आधुनिक शौचालय बनाए गए हैं।


बच्चों से मिले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंगनवाड़ी में बच्चों से बातचीत की, उन्हें झूले झुलाए और डिजिटल माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब आंगनवाड़ी केवल दूध और पोषण आहार वितरण का केंद्र नहीं रहेगी, बल्कि बच्चों की पहली पाठशाला बनेगी। उन्होंने कहा कि उज्जैन का यह मॉडल पूरे मध्य प्रदेश के लिए उदाहरण साबित होगा।


पढ़ें: जबलपुर गोल्ड लूट केस में गया कनेक्शन! MP-बिहार पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी; मचा हड़कंप

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को बाल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना था कि स्मार्ट आंगनवाड़ी से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर प्रारंभिक शिक्षा मिलेगी और माताओं को भी सुविधा होगी।

आगे की योजना
सरकार का लक्ष्य वर्ष 2026 के अंत तक उज्जैन जिले की सभी आंगनवाड़ियों को स्मार्ट आंगनवाड़ी में विकसित करना है। इसके बाद इस मॉडल को पूरे मध्य प्रदेश में लागू करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed