फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain CM Mohan Yadav will lay foundation stone of Geeta Bhawan will also participate Geeta Jayanti Mahotsav

Ujjain News: गीता भवन का शिलान्यास करेंगे सीएम मोहन यादव, गीता जयंती महोत्सव में भी होंगे शामिल

Mon, 25 Nov 2024 08:42 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 25 Nov 2024 08:42 PM IST
सार

गीता भवन का सीएम डॉ. मोहन यादव शिलान्यास करेंगे। साथ ही गीता जयंती महोत्सव में भी शामिल होंगे। गीता भवन नीलगंगा क्षेत्र में बनेगा।

विज्ञापन
Ujjain CM Mohan Yadav will lay foundation stone of Geeta Bhawan will also participate Geeta Jayanti Mahotsav
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में गीता जयंती पर 8 से 11 दिसंबर तक चार दिवसीय आयोजन होंगे। 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गीता भवन का भूमि पूजन करेंगे। साथ ही श्री कृष्ण पाथेय के लिए सर्वे का काम भी शुरू होगा। समारोह में सांस्कृतिक आयोजन के साथ ही विद्वानों के व्याख्यान भी होंगे।

विज्ञापन


संस्कृति विभाग के विक्रमादित्य शोध पीठ के निदेशक राम तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस वर्ष गीता जयंती प्रदेश में भव्य स्तर पर मनाने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत 8 से 11 दिसंबर तक उज्जैन में आयोजन होगें। वही कालिदास संस्कृत अकादमी में गीता और गाय पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यहां पर कृष्ण परंपरा के विशेषज्ञ, जानकारों से आग्रह किया है कि वे उज्जैन पहुंचे। श्री कृष्ण पाथेय के सर्वे वाला अभियान भी 11 दिसंबर से शुरू होगा। चार दिवसीय कार्यक्रम में गीता भागवत पर विद्वान विचार व्यक्त करेंगे। प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


गीता भवन का भूमिपूजन करेंगे मुख्यमंत्री
तिवारी ने बताया कि गीता जयंती को लेकर पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देश दिए है कि प्रदेश में गीता भवन बनाए जाएंगे। इसके साथ ही 11 दिसंबर को उज्जैन और भोपाल में गीता भवन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा भूमि पूजन किया जाएगा। उज्जैन में गीता भवन नीलगंगा क्षेत्र के कब्रिस्तान के सामने बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम पुरस्कार वितरित करेंगे
स्कूली विद्यार्थियों के लिए भगवत गीता आधारित मूल्य शिक्षा प्रतियोगिता, स्कूल शिक्षा विभाग और संस्कृति विभाग के विक्रमादित्य शोध पीठ द्वारा इस्कॉन के सहयोग से प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं। इसका उद्देश्य छात्रों में स्थायी नैतिक मूल्यों का संचार करना, चरित्र निर्माण को प्रेरित करना और आज के युवाओं में व्याप्त व्यसन के खतरों को लेकर जागरूक करना हैं। प्रदेश के सभी जिलों के विद्यालयों में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत कक्षा-9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 26 से 29 नवंबर तक ऑनलाइन क्विज-प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।, राज्य स्तरीय विजेताओं को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed