फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chief Minister virtually inaugurated Kalidas Festival, announced awards painting and sculpture competitions

MP News: उज्जैन में मना प्रदेश का 70वां स्थापना दिवस, कालिदास समारोह का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल शुभारंभ

Sat, 01 Nov 2025 11:03 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 01 Nov 2025 11:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से 67वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय चित्र एवं मूर्तिकला प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की गई और लोकसंस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

विज्ञापन
Chief Minister virtually inaugurated  Kalidas Festival, announced awards painting and sculpture competitions
कार्यक्रम के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव।

विस्तार

मध्य प्रदेश का 70वां स्थापना दिवस जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कालिदास अकादमी में आयोजित हुआ। इस बीच प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि एमपी भारत का हृदय प्रदेश है, यह आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्र चरित्र निर्माण की भूमि है।
विज्ञापन


टेटवाल ने कहा कि जिले में फार्मर रजिस्ट्री, मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व, कपिला गौशाला, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे कई उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालु क्षिप्रा के निर्मल जल से स्नान करेंगे। उज्जैन शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन और धर्म के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन


'माण्डू, सांची, खजुराहो और उज्जैन जैसे ऐतिहासिक स्थल'
कालूहेड़ा ने कहा कि मध्य प्रदेश भारत के भौगोलिक केंद्र में स्थित है। यहां माण्डू, सांची, खजुराहो और उज्जैन जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि उज्जैन में नवीन मेडिकल कॉलेज और आयुर्वेदिक कॉलेज की स्थापना की जा रही है, साथ ही शहर को आईटी हब बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है। मुख्यमंत्री ने क्षिप्रा नदी के शुद्धिकरण के लिए कान्ह-क्लोज डक्ट परियोजना शुरू की है। सिंहस्थ 2028 के लिए शहर की कनेक्टिविटी को भी बढ़ाया जा रहा है। हर संभाग में इन्वेस्टर्स समिट आयोजित की गई है, जिससे प्रदेश में निवेश के अवसर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह का सीएम ने वर्चुअल किया शुभारंभ
सीएम ने भोपाल से वर्चुअल माध्यम से 67वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज तीन शुभ अवसर हैं देव प्रबोधिनी एकादशी, मध्य प्रदेश का 70वां स्थापना दिवस और कालिदास समारोह। मुख्यमंत्री ने उज्जैनवासियों को एयरपोर्ट और नई हवाई सेवाओं की सौगात मिलने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महाकवि कालिदास भारतीय साहित्य के ऐसे अमर हस्ताक्षर हैं, जिनकी कृतियां भारतीय संस्कृति और चेतना की आधारशिला हैं।


ये भी पढ़ें- इंदौर में गोडाउन पर लगी भयंकर आग: दो महिलाओं की जिंदा जलने से मौत; पूजा के लिए जलाया गया था दीपक

विजेताओं की घोषणा की गई
अखिल भारतीय कालिदास समारोह के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय कालिदास चित्र एवं मूर्तिकला प्रतियोगिता 2025 के विजेताओं की घोषणा की गई। अकादमी के निदेशक डॉ. गोविंद गंधे ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता मालविकाग्निमित्रम कृति पर आधारित थी। चित्रकला श्रेणी में के. शिवप्रसाद रेड्डी (आंध्रप्रदेश), भागचंद मालाकार (राजस्थान), तनुजा सतपथी (ओडिशा), आर्यन साहू (उत्तरप्रदेश) और दीपक मकड़ावन (मध्यप्रदेश) की कृतियों को पुरस्कार के लिए चुना गया। विजेताओं को समापन समारोह (7 नवम्बर 2025) में ₹1 लाख, प्रमाणपत्र और प्रतीक चिह्न से सम्मानित किया जाएगा। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed