फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhattisgarh Governor took blessings of Baba Mahakal, had darshan with wife Rani Deka

Ujjain News: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद, पत्नी रानी डेका के साथ किए दर्शन

Wed, 23 Oct 2024 02:25 PM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:25 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने उज्जैन प्रवास के दौरान अपनी धर्मपत्नी रानी डेका के साथ श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए। नंदी हॉल में ध्यान लगाया।  

विज्ञापन
Chhattisgarh Governor took blessings of Baba Mahakal, had darshan with wife Rani Deka
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद, पत्नी रानी डेका के साथ किए दर्शन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान अपनी धर्मपत्नी रानी डेका के साथ श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर चांदी द्वार से दर्शन किए। नंदी हॉल में नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना व्यक्त की। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने राज्यपाल डेका को स्मृति चिन्ह, दुपट्टा और प्रसाद भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर संजय पुजारी, राम पुजारी, आशीष पुजारी और सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल रमेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को असम के सुआलकुची, कामरूप (असम) में हुआ। उनके पिता स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ डेका और माता स्वर्गीय चंपाबती डेका थीं। उनके परिवार में उनकी धर्मपत्नी रानी डेका काकोटी और दो बच्चे हैं। उन्होंने गुवाहाटी विश्वविद्यालय के प्राग्ज्योतिष कॉलेज से दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र में बीए की डिग्री प्राप्त की।
विज्ञापन


रमेन डेका एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं और 1977 से राजनीति में सक्रिय हैं। 1980 में वे भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य बने। वे 2006 में असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। डेका ने 2021 तक असम राज्य के नवाचार और रूपांतरण आयोग के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री के दर्जे में) के रूप में कार्य किया। वे दो बार लोकसभा सांसद चुने गए—पहली बार 2009 में असम के मंगलदोई से और दूसरी बार 2014 में। उन्होंने विभिन्न समितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 31 जुलाई 2024 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद, पत्नी रानी डेका के साथ किए दर्शन

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पत्नी रानी डेका भी उनके साथ थीं। 

 

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद, पत्नी रानी डेका के साथ किए दर्शन

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पत्नी रानी डेका भी उनके साथ थीं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed