{"_id":"658e489a2308a15f28073775","slug":"cabinet-minister-nagar-singh-chauhan-visited-baba-mahakal-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: कैबिनेट मंत्री चौहान ने चांदी द्वार से किए महाकाल के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: कैबिनेट मंत्री चौहान ने चांदी द्वार से किए महाकाल के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
Fri, 29 Dec 2023 09:51 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 29 Dec 2023 09:51 AM IST
सार
चांदी द्वार से कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने मंदिर के पुजारी पुरोहित नवनीत शर्मा के आचार्यत्व में बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
दर्शन करते कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने उज्जैन प्रवास के दौरान महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासनिक अधिकारी आर के तिवारी ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान आज सपरिवार बाबा महाकाल के दर्शन करने मंदिर आए थे। यहां चांदी द्वार से कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने मंदिर के पुजारी पुरोहित नवनीत शर्मा के आचार्यत्व में बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा कैबिनेट मंत्री चौहान का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
बाबा महाकाल के आशीर्वाद से हो रही प्रदेश की खुशहाली
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में खुशहाली रहे और प्रदेश लगातार उत्तरोत्तर उन्नति करता रहे ऐसी कामना मेने बाबा महाकाल से की है। आपने यह भी बताया कि प्रदेश हो या देश बाबा महाकाल के आशीर्वाद से ही सब कुछ हो रहा है।
विज्ञापन
