फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   By pretending to be business he cheated people of crores of rupees, police caught the accused from Amethi

Ujjain News: 18 करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर जालसाज ने 2.87 Cr ठगे, आरोपी अमेठी से गिरफ्तार

Wed, 11 Sep 2024 01:36 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 11 Sep 2024 01:36 PM IST
सार

लोन दिलाने के नाम पर 2 करोड़ 87 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने यूपी के अमेठी जिले गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से महंगी गाड़ियां और पांच लाख रुपये समेत अन्य सामान जब्त किया गया है।

विज्ञापन
By pretending to be business he cheated people of crores of rupees, police caught the accused from Amethi
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और जब्त गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्या कोई लोन लेने के नाम पर भी करोड़ों की ठगी का शिकार हो सकता है? अगर] आपको लगता है कि ऐसा नहीं हो सकता तो यह खबर आपके काम की है। क्योंकि, मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक व्यापारी को लोन के चक्कर में ढाई करोड़ से ज्यादा की चपत लग गई। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानने वाली बात यह है कि जालसाज ने व्यापारी को कुछ इस तरह से अपना शिकार बनाया की करोड़ों रुपये  देने के बाद भी उसे जालसाज पर पूरा भरोसा था।

विज्ञापन


माधव नगर थाना प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि सुनील कुमार जैन निवासी लक्ष्मीनगर उज्जैन ने 4 अगस्त को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने बताया कि राजभवन पिता नन्हे प्रसाद निवासी उत्तरप्रदेश ने लोन दिलाने के नाम पर उनके साथ 2 करोड़ 87 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। 18 करोड रुपये का लोन दिलाने के नाम पर आरोपी ने 2 करोड़ 87 लाख रुपये अलग-अलग खातों में डलवाए थे। आरोपी रुपये देने के बाद भी उसे लोन का अमाउंट नहीं दे रहा है। फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। 
विज्ञापन


आरोपी को अमेठी से पकड़ लाई पुलिस
मामले की जांच के लिए थाना प्रभारी माधव नगर राकेश भारती के साथ एक टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी राजभवन को उसके निवास स्थान अमेठी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया। उसके पास दो फॉर्च्यूनर कार, एक मोबाइल, पांच लाख रुपये, पैसों के लेन-देन संबंधी शपथ पत्र, केवाईसी फॉर्म समेत कई बैंक खातों की जानकारी के दस्तावेज बरामद किए। आरोपी राजभवन के खिलाफ यूपी में जालसाजी के दो केस पहले से दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबार दिखाकर ऐसा ठगा की लगा दी करोड़ो की चपत, आरोपी को अमेठी से पकड़ लाई पुलिस, अब लगा रही पत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed