फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Brutality in exorcising a spirit body, hands and head burned hot coin, woman tortured until she fainted

हैवानियत: शरीर से प्रेत आत्मा निकालने के नाम पर हाथ-सिर को गर्म सिक्के से जलाया, बेहोश होने तक देते रहे यातना

Fri, 10 Oct 2025 11:41 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 10 Oct 2025 11:41 AM IST
सार

उज्जैन के खाचरोद में प्रेत निकालने के नाम पर महिला उर्मिला को आठ लोगों ने जंजीरों से पीटा और गर्म सिक्कों से जला दिया। दर्द से बेहोश हुई पीड़िता ने आठ दिन बाद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आठ लोगों पर मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Brutality in exorcising a spirit body, hands and head burned hot coin, woman tortured until she fainted
उज्जैन में महिला का बेहोश होने तक यातना देने का मामला सामने आया है। - फोटो : AI

विस्तार

पूजा-पाठ और शरीर से कथित प्रेत आत्मा निकालने के नाम पर उज्जैन के खाचरोद में प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है, जिसमें महिला को आठ लोगों ने दोनों हाथ और सिर को गर्म सिक्के से जला दिया। यह क्रूरता इतनी भयानक थी कि महिला दर्द सहते हुए बेहोश हो गई थी। घटना 29 सितंबर की है। इस घटना के 8 दिन बाद महिला ने  थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। इस को लेकर टीआई लीला सोलंकी ने महिला की रिपोर्ट पर कार्रवाई की है। आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है जिसमें से तीन को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उज्जैन के जूना सोमवारिया में रहने वाली उर्मिला की शादी गौतमपुरा में हुई थी। उर्मिला कई दिनों से बीमार चल रही थी। उसे कई बार डॉक्टर को दिखाया, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा तो उर्मिला की मां को पता चला कि खाचरोद के पास एक गांव में महिला को माता आती है और नवरात्रि में माता के आशीर्वाद से शरीर की बुरी आत्मा से छुटकारा मिल जाएगा। इससे बेटी की तबीयत ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-इंजेक्शन लगाने के बाद चार साल के बच्चे की मौत, परिजनों का डॉक्टर-लैब संचालक पर लापरवाही का आरोप

जंजीरों से पीटा, शरीर को दागा
नवरात्रि की सप्तमी के दिन उर्मिला अपनी मां और परिवार के दो लोगों के साथ श्रीवच्छ पहुंची। यहां पर उर्मिला की मां को बाहर रोककर परिवार के दो लोग सहित आठ लोगों ने महिला को अकेले कमरे में ले जाकर पहले जंजीरों से पीटा और फिर बांधकर उसके दोनों हाथ पर रुई की बत्ती को घी में लगाकर जला दिया। यहां भी कहानी खत्म नहीं हुई, बत्ती को तब तक जलाकर रखा तब तक उससे हथेली नहीं जल गई। इसके बाद महिला के सिर पर गर्म सिक्के को चिपकाया। इससे महिला के सिर की चमड़ी निकल गई। इस असहनीय पीड़ा के कारण उर्मिला बेहोश हो गई।

आठ लोगों पर मामला दर्ज
इस घटना के करीब 10 दिनों के बाद उर्मिला अपने परिजनों के साथ महिला थाने पहुंची। यहां टीआई भी महिला के हाथ और सिर को देखकर हैरान रह गई। उन्होंने तत्काल मामले की जांच के लिए खाचरौद थाने पर संपर्क किया। टीआई को पता चला श्रीवच्छ गांव में सुधा बाई इस तरह का पूजन-पाठ और टोटके करती है। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है जिसमें चार लोग पीड़िता के परिवार के लोग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed