फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Bohra community protested by burning China door in Ujjain

Makar Sankranti: उज्जैन में अब चाइना डोर ना मंजूर, बोहरा समाजजनों ने मांझा जलाकर किया विरोध

Fri, 13 Jan 2023 05:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 13 Jan 2023 05:34 PM IST
सार

लोगों में चाइना डोर को लेकर जागरूकता आने लगी है। उज्जैन में लोग इसका विरोध करने लगे हैं साथ ही लोगों को इसका उपयोग न करने की सलाह भी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Bohra community protested by burning China door in Ujjain
बोहरा समाजजनों ने चाइना डोर की होली जलाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में प्रशासन की समझाइश अब रंग लाने लगी है। लोगों में चाइना डोर को लेकर जागरूकता आने लगी है। उज्जैन में लोग इसका विरोध करने लगे हैं साथ ही लोगों को इसका उपयोग न करने की सलाह भी दे रहे हैं। बोहरा समाज ने तो चाइना डोर की होली जलाकर विरोध जताया। 
विज्ञापन


बता दें कि उज्जैन में पिछले वर्ष चाइना डोर ने एक मासूम की जान ले ली थी। मकर संक्रांति का त्यौहार आने के पहले से ही पुलिस व जिला प्रशासन शहरवासियों को इस बात के लिए जागरूक करने में लगा हुआ था। शहरवासी चाइना डोर का उपयोग न करें इसीलिए कलेक्टर आशीष सिंह ने भी चाइना डोर के भंडारण, विक्रय और इसका उपयोग करने वालों के खिलाफ भादवि की धारा 181 में प्रकरण दर्ज करने के आदेश भी दिए थे। 
विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन ने हाल ही में इन आदेशों का पालन करवाने के लिए सख्ती भी बरती थी। चाइना डोर का विक्रय करने वाले लोगों के मकान तोड़कर व चाइना डोर से पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज किए। साथ ही शहरवासियों को रैली निकालकर चाइना डोर का उपयोग न करने का निवेदन किया था। पुलिस ने एक और रैली निकालकर व अनाउंसमेंट के माध्यम से शहरवासियों से चाइना डोर का उपयोग न करने की अपील की और वहीं दूसरी ओर पुलिस चाइना डोर का उपयोग करने वाले पतंगबाजों को पकड़ने और इनके माध्यम से प्रतिबंध के बावजूद भी चाइना डोर का विक्रय करने वालो तक पहुंचने के लिए कुछ मकानों की छत तक भी पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोहरा समाजजनों ने जलाई चाइना डोर की होली
खाराकुआं पुलिस ने चाइना डोर के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत सामाजिक युवा कार्यकर्ता मित्र मंडली के प्रयासों से नागरिकों के घरों से पुरानी पिछले साल की चाइना डोर निकलवाई गई। खाराकुआं क्षेत्र के रहवासियों को थाना खाराकुआं प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर एवं मुस्तफा ए पीठावाला ने घातक चाइना डोर के बहिष्कार के लिए व इसका उपयोग से बचने के लिए प्रेरित किया। थाना खाराकुआं पुलिस स्टाफ एवं मुस्तफा ए पीठावाला मण्डली के प्रयासों से जनसहयोग के साथ चाइना डोर को भारी मात्रा में एकत्रित कर खाराकुआं रोड पर जलाया गया एवं क्षेत्र में नागरिकों को चाइना डोर से नुकसान के बारे मे बताया गया एवं इसके पूर्ण रूप से बहिष्कार के लिए नागरिकों से अनुरोध किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed