फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Over 2.5 Million Diyas to Light Up Mahakal City, Nitin Nabin to Join ‘Aashirwad Ka Diya’

उज्जैन में ऐतिहासिक दीपोत्सव: 25 लाख दीपों से सजेगा शिप्रा तट, नितिन नबीन जलाएंगे ‘आशीर्वाद का दीया’

Thu, 17 Sep 2026 10:02 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2026 10:02 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज उज्जैन में भव्य दीपोत्सव होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शाम रामघाट पहुंचकर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएंगे। शिप्रा के घाटों और महाकाल लोक क्षेत्र में 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Ujjain: Over 2.5 Million Diyas to Light Up Mahakal City, Nitin Nabin to Join ‘Aashirwad Ka Diya’
शिप्रा तट पर नितिन नबीन जलाएंगे आशीर्वाद का दीया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज गुरुवार को पहली बार मध्य प्रदेश के दौरे पर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन आ रहे हैं। उनका यह दौरा सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हो रहे भव्य दीपोत्सव के लिहाज से बेहद खास है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक नितिन नबीन हेलीकॉप्टर से इंदौर से उज्जैन पहुंचेंगे और शाम करीब 5 बजे पुलिस लाइन स्थित नए हेलीपैड पर लैंड करेंगे। यहां से वे सीधे दत्त अखाड़ा क्षेत्र पहुंचेंगे। करीब एक किलोमीटर लंबे मार्ग पर भाजपा के विभिन्न मंडलों की ओर से उनके स्वागत के लिए मंच बनाए गए हैं। इसके बाद नितिन नबीन नृसिंह घाट से नाव पर सवार होकर रामघाट तक जाएंगे। नाव से जाते समय वे शिप्रा तट पर मौजूद कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं का अभिवादन करेंगे। रामघाट पहुंचकर वे मां शिप्रा की आरती में शामिल होंगे और ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव की शुरुआत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन



18 सितंबर को भस्म आरती में होंगे शामिल
उज्जैन में रात्रि विश्राम के बाद नितिन नबीन 18 सितंबर की सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल होंगे। इसके बाद वे उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना होंगे। दीपोत्सव और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को देखते हुए शहर में सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए गए हैं। घाटों और कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 लाख दीपों से रोशन होंगे घाट, 30 लाख का लक्ष्य
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम 7 बजे सायरन बजते ही रामघाट, नृसिंह घाट, महाकाल लोक और कार्तिक मेला मैदान सहित आठ सेक्टरों में एक साथ 25 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। प्रशासन ने 30 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल एक साथ 26 लाख 17 हजार 215 दीप जलाने का विश्व रिकॉर्ड अयोध्या के नाम है। यदि उज्जैन में 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित होते हैं तो यह रिकॉर्ड महाकाल की नगरी के नाम हो जाएगा।

इस महा-अभियान के लिए 13,500 ब्लॉक बनाए गए हैं। हर ब्लॉक में 225 दीपक सजाए गए हैं। कुल 33,37,500 दीपक घाटों पर सजाए गए हैं। दीप प्रज्ज्वलन के लिए 45 हजार लीटर तेल, 30 लाख रुई की बाती और 25 हजार कपूर की टिकिया की व्यवस्था की गई है। आयोजन में करीब 30 हजार वॉलंटियर लगाए गए हैं।



5 लाख दीपों से बनेगी पीएम मोदी की आकृति
दीपोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल आकृति होगी। कार्तिक मेला मैदान के पास 50 हजार वर्गफीट में 240x200 फीट के क्षेत्र में 5 लाख दीपों से पीएम मोदी का चित्र बनाया जा रहा है। आर्टिस्ट फाल्गुनी अग्रवाल अपनी टीम के साथ चिलचिलाती धूप में इस आकृति को तैयार कर रही हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी इसका अवलोकन करेंगे।

ये भी पढ़ें: उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार, त्रिनेत्र और त्रिपुंड से सजे भोले, भक्तों की उमड़ी भीड़



शैलेश लोढ़ा करेंगे कथा वाचन
दीपोत्सव के दौरान टीवी के प्रसिद्ध कलाकार शैलेश लोढ़ा (तारक मेहता फेम) कथावाचन करेंगे। इसके साथ ही ‘द महाकाल’ ग्रुप की विशेष प्रस्तुति और गायक भाविन शास्त्री के भजनों की प्रस्तुति भी होगी। कार्यक्रम के अंत में भव्य आतिशबाजी की जाएगी।

तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम को देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर और सभी घाटों पर करीब 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इनमें करीब 2 हजार पुलिसकर्मी बाहर से बुलाए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed