फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   BJP leader kicked and punched the reader for not working, employees-patwaris stopped work

Ujjain: काम नहीं करने के आरोप में BJP नेता ने रीडर को लात-घूंसों से मारा,कर्मचारियों-पटवारियों ने बंद किया काम

Sun, 14 May 2023 09:15 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 14 May 2023 09:15 AM IST
सार

माकड़ौन थाने पर तहसील कार्यालय के रीडर सुनील परमार ने शिकायती आवेदन देकर बताया कि वह कार्यालय में काम कर रहा था, उसी दौरान भाजपा नेता नाहरसिंह ने उसे बाहर बुलाया और गालियां देकर मारना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
BJP leader kicked and punched the reader for not working, employees-patwaris stopped work
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा कार्यकर्ताओं का काम समय सीमा में नहीं करने से नाराज भाजपा के मंडल अध्यक्ष और जिला महामंत्री ने नायब तहसीलदार के रीडर को कार्यालय के बाहर बुलाकर उसकी लात घूंसों से पिटाई कर दी थी। इस मामले में उस समय जमकर बखेरा खड़ा हुआ, जब कर्मचारियों और पटवारियों ने मारपीट के विरोध में काम बंद हड़ताल कर दी थी। काम बंद हड़ताल के साथ ही इस मामले में पुलिस की कार्रवाई के लिए तराना थाने पर कर्मचारियों ने नाहरसिंह,पप्पूसिंह के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की, वहीं कि भाजपा नेताओं ने भी कर्मचारियों के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। इस पूरे मामले में एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों ने आवेदन दिए हैं। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


जानिए क्या है मामला
माकड़ौन थाने पर तहसील कार्यालय के रीडर सुनील परमार ने शिकायती आवेदन देकर बताया कि वह कार्यालय में काम कर रहा था, उसी दौरान भाजपा नेता नाहरसिंह ने उसे बाहर बुलाया और गालियां देकर मारना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


नायब तहसीलदार से बात न करवाने से नाराज थे भाजपाई
भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पूसिंह ने माकड़ौन की नायब तहसीलदार रपकला परमार से बात करवाने के लिए उनके रीडर सुनील परमार को कहा था। वह एक वसीयत नामांतरण के संबंध में बात करना चाहते थे। परमार ने बात से पहले ही नामांतरण आवेदन निरस्त कर दिया। इससे आक्रोशित होकर पप्पू सिंह, जिला महामंत्री नाहरसिंह करीब 10 लोगों के साथ नायब तहसीलदार के कार्यालय पहुंचे और रीडर सुनील को बाहर बुलाकर लात-घूंसों से पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद होगी कार्रवाई - परमार
मामले में नायाब तहसीलदार परमार ने बताया कि वसीयत नामांतरण वह पहले ही निरस्त कर चुकी हैं। घटना के समय वह दौरे पर थी। रीडर के साथ मारपीट व कर्मचारियों के काम बंद करने की सूचना एसडीएम को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed