{"_id":"682549dca457e2d628045d7b","slug":"birthday-after-three-days-preparations-going-fate-came-innocent-child-lost-life-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2950747-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: मलखंभ के शौक ने ले ली मासूम की जान, अभ्यास के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, तीन दिन बाद था जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: मलखंभ के शौक ने ले ली मासूम की जान, अभ्यास के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, तीन दिन बाद था जन्मदिन
Thu, 15 May 2025 11:45 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:45 AM IST
सार
तीन दिन बाद योग्य का जन्मदिन था, जिसकी तैयारियों में पूरा परिवार जुटा हुआ था। परिजनों के अनुसार, योग्य को मलखंभ का अत्यधिक शौक था और वह खुद ही अभ्यास के लिए रस्सी बांधता था।
विज्ञापन
योग्य का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन के नागझिरी क्षेत्र के मालनवासा स्थित तीन सौ क्वार्टर में मंगलवार को मलखंभ का अभ्यास कर रहे 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घर की ऊपरी मंजिल में मासूम अभ्यास कर रहा था। इसी दौरान मलखंभ का रस्सा गले में फंसने से मासूम का दम घुट गया। बच्चे की मां जब ऊपर गई तो बच्चे को फंदे से लटका देख हैरान रह गई। बिना किसी देरी को बच्चे को अस्पतला ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि तीन दिन बाद बच्चे का जन्मदिन था और पूर घर उत्साह की तैयारी में जुटा हुआ था।
विज्ञापन
घटना के अनुसार थाना नागझिरी क्षेत्र के मालनवासा स्थित तीन सौ क्वार्टर निवासी योग्य लश्करी (11) सुबह घर पर ही मलखंभ की प्रैक्टिस कर रहा था। तभी अचानक यह फंदा उसके गले में फंस गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। योग्य के पिता नीरज लश्करी ने बताया कि 17 मई को योग्य का जन्मदिन है, जिसको लेकर वह काफी उत्साहित था। परिवार के लोग भी 17 मई को योग्य का जन्मदिन मनाने की तैयारी में जुटे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Vijay Shah: अमित शाह से बात करना चाहते हैं MP के मंत्री, हाईकोर्ट ने कहा- बयान कैंसर जैसा; अब तक क्या हुआ?
विज्ञापन
मलखंभ के शौक ने ले ली जान
परिजनों ने बताया कि योग्य को मलखंभ का बहुत शौक था। इसके लिए उसने खुद ही मकान की ऊपरी मंजिल के वेंटिलेशन में एक मजबूत रस्सी बांध रखी थी। आज वह अपने भाई-बहन के साथ खेल रहा था। कुछ देर बाद वह अकेले ऊपर चला गया और मलखंभ की प्रैक्टिस करने लगा। इस दौरान रस्सी झूलते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और गले में फंदा कस गया। जिससे योग्य की जान चली गई।
रस्सी काटकर उतारा शव
योग्य को फंदे पर लटकता देख जब बच्चे परिवार के लोगों को बुलाने पहुंचे तो मां ने तत्काल रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा और फौरन निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
