फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhasma Aarti...Baba Mahakal gave darshan to the devotees by decorating the snake on his head.

Ujjain News: भस्म आरती में सिर पर सर्प लगाकर किया गया बाबा महाकाल का श्रृंगार, भक्तों ने किए दर्शन

Thu, 08 Aug 2024 07:56 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 08 Aug 2024 07:56 AM IST
सार

भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।

विज्ञापन
Bhasma Aarti...Baba Mahakal gave darshan to the devotees by decorating the snake on his head.
बाबा महाकाल का भस्म आरती श्रंगार... - फोटो : credit

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गुरुवार तड़के 3 बजे भस्म आरती के दौरान मंदिर के पट खोले गए।जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत पूजन किया गया। रजत बिलपत्र चंद्र और तिलक के साथ बाबा महाकाल दिव्य श्रृंगार किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान भगवान के शीष पर सर्प अर्पित कर भगवान महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला भगवान महाकाल को अर्पित कर फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं। भस्म आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज गुंजायमान हो गया। 
विज्ञापन

 

बाबा महाकाल का भस्म आरती श्रंगार...

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाबा महाकाल का भस्म आरती श्रंगार...

बाबा महाकाल का भस्म आरती श्रृंगार
 

बाबा महाकाल का भस्म आरती श्रंगार...

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed