फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhasma Aarti of Baba Mahakal - devotees kept looking at Mahakal decorated with worship materials

बाबा महाकाल की भस्म आरती: पूजन सामग्री से ऐसे सजे बाबा कि देखते रह गए भक्त, चारों ओर गूंज उठा जय श्री महाकाल

Fri, 24 Oct 2025 07:20 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 24 Oct 2025 07:20 AM IST
सार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की तृतीया पर सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया।

विज्ञापन
Bhasma Aarti of Baba Mahakal - devotees kept looking at Mahakal decorated with worship materials
बाबा महाकाल की भस्म आरती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर शुक्रवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार मे हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से भी गुंजायमान हो गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महाकाल गर्भगृह विवाद: पुजारी और संतों में धक्का-मुक्की, कार्रवाई की मांग मुख्यमंत्री तक पहुंची
विज्ञापन

 

Bhasma Aarti of Baba Mahakal - devotees kept looking at Mahakal decorated with worship materials
बाबा महाकाल की भस्म आरती - फोटो : अमर उजाला
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की तृतीया पर सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने इस दौरान बाबा महाकाल का दिव्य स्वरूप मे शृंगार किया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट के साथ रुद्राक्ष और मुंड माला धारण कराई गई। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। आज के शृंगार की विशेषता यह थी कि बाबा महाकाल का पूजन सामग्री से दिव्य व आलौकिक शृंगार किया गया था। इनके दिव्य दर्शनों का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल का जयघोष भी किया। इससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप मे दर्शन देते हैं।

राजेंद्र दास महाराज ने बाबा महाकाल के दर्शन किए
मलूक पीठाधीश्वर परम पूज्य राजेंद्र दास महाराज ने शुक्रवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा महाराज का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed