{"_id":"6657d2300c66ba40eb048696","slug":"bhasma-aarti-baba-mahakal-decorated-with-mogra-and-rose-garland-divine-darshan-given-to-devotees-in-bhasma-aarti-ujjain-news-c-1-1-noi1228-1747699-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: मोगरे और गुलाब की माला पहनकर सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में भक्तों को दिए दिव्य दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: मोगरे और गुलाब की माला पहनकर सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में भक्तों को दिए दिव्य दर्शन
Thu, 30 May 2024 08:35 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 08:35 AM IST
सार
आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि सप्तमी तिथि व गुरुवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार कर मोगरे और गुलाब की माला से उन्हें सजाया गया। बाद में कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई और भोग लगाया गया।
विज्ञापन
करें बाबा महाकाल के दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर गुरुवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, मुंड माला धारण करवाई गई।
विज्ञापन
आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि सप्तमी तिथि व गुरुवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार कर मोगरे और गुलाब की माला से उन्हें सजाया गया। बाद में कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई और भोग लगाया गया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल

भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल

