फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Baba Mahakal Adorned with Bhang on Shashthi, Decorated with Sun and Moon; Devotees Gather

उज्जैन: भस्म आरती में भांग से सजे बाबा महाकाल, सूर्य-चंद्रमा से हुआ विशेष शृंगार, दिव्य दर्शन करने उमड़े भक्त

Fri, 02 Oct 2026 07:34 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 02 Oct 2026 07:34 AM IST
सार

शुक्रवार सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग से विशेष शृंगार किया गया। सूर्य और चंद्रमा से सजे महाकाल के विशेष स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और जय श्री महाकाल के जयकारे लगाए।

विज्ञापन
Ujjain: Baba Mahakal Adorned with Bhang on Shashthi, Decorated with Sun and Moon; Devotees Gather
भस्म आरती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज अश्विन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि शुक्रवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि अश्विन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि शुक्रवार पर आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। इस दौरान भस्म आरती के लिए सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण करवाई गई। 
विज्ञापन


आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज षष्ठी के विशेष संयोग में बाबा महाकाल को भांग से शृंगार कर सूर्य, चन्द्रमा से सजाया गया। आज बाबा महाकाल की भस्म आरती में बड़ी संख्या मे श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर: मिलावट करने वाले 17 बड़े कारोबारियों पर प्रशासन का चाबुक, लगा 52 लाख का जुर्माना

आरती का समय
• भस्म आरती : सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक
• दद्योदक आरती : सुबह 7:00 से 7:45 बजे तक
• भोग आरती : सुबह 10:00 से 10:45 बजे तक
• संध्या पूजन : शाम 5:00 से 5:45 बजे तक
• संध्या आरती : शाम 7:00 से 7:45 बजे तक
• शयन आरती : रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
महाकालेश्वर मंदिर में आरतियों का यह संशोधित समय आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक प्रभावी रहेगा।

श्री महाकालेश्वर मंदिर संबंधी जानकारी के लिए ये हैं टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002331008
श्री महाकालेश्वर मंदिर से संबंधित महाकाल दर्शन आरती पूजन दान सहित सभी जानकारी 24×7 निम्न नंबरों पर प्राप्त कर सकते हैं।
0734-2559272
2559275
2559276
2559277
 

भस्म आरती

भस्म आरती- फोटो : credit

 

भस्म आरती

भस्म आरती- फोटो : credit

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed