{"_id":"63734f4c5056ff6b6a3cd5a8","slug":"bharat-jodo-yatra-priyanka-gandhi-will-also-be-involved-in-bharat-jodo-yatra-will-be-with-rahul-in-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: प्रियंका गांधी भी होंगी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल, उज्जैन की सभा में राहुल के साथ रहेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Yatra: प्रियंका गांधी भी होंगी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल, उज्जैन की सभा में राहुल के साथ रहेंगी
Tue, 15 Nov 2022 02:05 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 15 Nov 2022 02:05 PM IST
सार
प्रियंका ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए मध्यप्रदेश को चुना है। दरअसल पिछले चुनाव में प्रियंका ने इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में रोड शो किए थे। तब कांग्रेस को चुनाव में फायदा भी हुआ था।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत जोड़ो यात्रा इस माह मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। मध्यप्रदेश की यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपनी बहन प्रियंका गांधी का साथ भी मिलेगा। यह पहला मौका होगा जब प्रियंका इस यात्रा का हिस्सा बनेंगी। बताया जा रहा है कि वे यात्रा में भाग लेने के लिए उज्जैन में आएंगी। यहां राहुल गांधी की आमसभा भी है। सभा में प्रियंका भी भाग ले सकती हैं। यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में इंदौर आए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रियंका गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की जानकारी दी। सिंह इंदौर की बैठक के बाद बड़वाह, बुरहानपुर के होते हुए शेगांव जाएंगे। शेगांव से मालेगांव होते हुए बुधवार को फिर इंदौर लौटेंगे।
प्रियंका के यात्रा में शामिल होने के मायने
अभी तक यात्रा में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल हो चुकी हैं, लेकिन प्रियंका यात्रा में नहीं गई है। उन्होंने यात्रा के लिए मध्यप्रदेश को चुना है। दरअसल पिछले चुनाव में प्रियंका ने इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में रोड शो किए थे। तब कांग्रेस को कुछ सीटों पर फायदा भी हुआ था। महाकाल लोक के लोकार्पण के समय भाजपा की प्रदेश सरकार ने उज्जैन में बड़ा आयोजन किया था। माना जा रहा है कि उसके जवाब में कांग्रेस भी उज्जैन में आमसभा करा रही है, जिसमें राहुल के साथ प्रियंका भी शामिल होंगी।
भारत जोड़ो यात्रा मेरा आइडिया नहीं
भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों में दिग्विजय सिंह सक्रिय भूमिका में हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत जोड़ो यात्रा का आइडिया उनका है ? तो उन्होंने कहा कि उदयपुर के चिंतन शिविर में इस पर चर्चा हुई थी। राहुल गांधी लंबे समय से देश में एक यात्रा प्लान कर रहे थे।