फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakaldifferent on Independence Day, the peak decorated tricolor, tricolor Baba's Tripund

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर अलग ही रूप में सजे महाकाल, तिरंगे से सजा शिखर, त्रिपुंड में दिखे तीन रंग

Fri, 15 Aug 2025 08:04 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 15 Aug 2025 08:04 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भस्म आरती में बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान हजारों भक्तों ने बाबा के दर्शन किए, जिससे पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष से गूंज उठा।

विज्ञापन
Baba Mahakaldifferent on Independence Day, the peak decorated tricolor, tricolor Baba's Tripund
करें बाबा महाकल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भादौ मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर आज शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्त अपने इष्ट देव के दर्शन के लिए देर रात 2 बजे से लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिए रात 3 बजे जागे। स्वतंत्रता दिवस पर बाबा देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। मंदिर परिसर और शिखर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भस्म आरती में बाबा महाकाल को तिरंगा स्वरूप में त्रिपुंड लगाकर विशेष श्रृंगार किया गया।

विज्ञापन


महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर शुक्रवार रात 3 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए, इसके बाद पंडितों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देव प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से जलाभिषेक किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटा बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पुजारियों ने बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया और कपूर आरती के बाद नवीन मुकुट व गुलाब की माला पहनाई गई। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  पहले स्वतंत्रता संग्राम की कहानी, किले में कैद थे 370 फिरंगी, बाहर क्रांतिकारियों का डेरा, सात माह बाद ऐसे बचे
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Baba Mahakaldifferent on Independence Day, the peak decorated tricolor, tricolor Baba's Tripund
हजारों लोगों ने किए दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

त्रिपुंड में नजर आए तिरंगे के तीन रंग  
स्वतंत्रता दिवस का जश्न मंदिर परिसर में विशेष रूप से मनाया गया। सुबह की भस्म आरती में बाबा महाकाल के त्रिपुंड में भी तिरंगे के तीन रंग देखने को मिले। बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर उन्हें गुलाब की माला पहनाई गई। इस दिव्य दर्शन का लाभ हजारों भक्तों ने लिया। दर्शन के बाद पूरा मंदिर परिसर "जय श्री महाकाल" के जयघोष से गूंज उठा।

ये भी पढ़ें: 21 लाख का घर बनवाया, हथेलियां बिछाकर शहीद की मां को कराया प्रवेश, देखिए दिल छू लेने वाली तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed