फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal was seen in the form of Shri Ganesh in Bhasma Aarti...devotees kept looking at this form...

Ujjain News: भस्म आरती में बाबा महाकाल का श्रृंगार देखते ही रह गए भक्त, श्री गणेश स्वरूप में दिए दर्शन

Wed, 04 Sep 2024 07:55 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 04 Sep 2024 07:55 AM IST
विज्ञापन
Baba Mahakal was seen in the form of Shri Ganesh in Bhasma Aarti...devotees kept looking at this form...
करें बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला
भाद्रपद शुक्ल पक्ष की प्रथमा तिथि बुधवार पर आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई। इस पहले बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की प्रथमा तिथि पर बुधवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान को स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। बाबा महाकाल का भांग से श्रृंगार किया गया। श्री गणेश स्वरूप में किए गए भगवान के इस श्रृंगार को भक्त देखते ही रह गए। भगवान के श्रृंगार कर उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया गया, जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।
विज्ञापन


भक्त ने नगद राशि की दान  
श्री महाकालेश्वर मंदिर में पुणे से पधारे भक्त नटराज शंकरलाल दांगी ने पुरोहित रूपम शर्मा व नवनीत शर्मा की प्रेरणा से श्री महाकालेश्वर मंदिर में 1 लाख 25 हजार की नगद राशि दान की गई। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दर्शन व्यवस्था प्रभारी राकेश श्रीवास्तव द्वारा दानदाता को धन्यवाद ज्ञापित कर दानदाता का सम्मान कर रसीद दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed