{"_id":"67832273e26edbc47f0b8e4e","slug":"baba-mahakal-was-adorned-with-tripund-on-his-head-ash-and-garland-of-lotus-flowers-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: मस्तक पर त्रिपुंड, भस्म व कमल के फूलों की माला पहनकर श्रृंगारित हुए बाबा महाकाल, भक्त बोले- जय महाकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: मस्तक पर त्रिपुंड, भस्म व कमल के फूलों की माला पहनकर श्रृंगारित हुए बाबा महाकाल, भक्त बोले- जय महाकाल
Sun, 12 Jan 2025 07:31 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 12 Jan 2025 07:31 AM IST
सार
Ujjain: उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। देशभर से हजारों श्रद्धालु यहां बाबा महाकाल के दर्शन को आते हैं। खासकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के लिए भक्तों में विशेष उत्साह होता है।
विज्ञापन
बाबा महाकाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाबा महाकाल के दरबार में प्रतिदिन की जाने वाली हर आरती में भगवान का अलग-अलग स्वरूपों में श्रृंगार किया जाता है। इसी तरह सुबह 4 बजे होने वाली बाबा महाकाल की भस्म आरती सबसे अधिक प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज त्रयोदशी पर सुबह हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का भांग से आकर्षक श्रृंगार किया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, वह देखता ही रह गया। भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। उसके बाद बाबा महाकाल का पूजन अर्चन के भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती में पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पौष माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी रविवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से स्नान कराया गया। पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का भांग से त्रिपुंड बनाकर कमल के फूलों की माला से आकर्षक श्रृंगार किया गया। जिसे देखकर भक्त बाबा महाकाल की भक्ति में लीन हो गए और जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे। जिसके बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।
विज्ञापन
श्री महाकालेश्वर मंदिर में भारतीय स्टेट बैंक की ओर से एलईडी भेंट
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सभी व्यवस्थाएं दान के माध्यम से ही संचालित की जाती है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित दर्शन व्यवस्था, नि:शुल्क अन्नक्षेत्र, गौशाला, चिकित्सा, लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई आदि का संचालन मंदिर प्रबंध समिति द्वारा भक्तों द्वारा प्राप्त श्रद्धानुसार दान से ही किया जाता हैं।
दान की श्रृंखला में भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों के सुलभ दर्शन हेतु श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य गर्भगृह के बाहर स्थित नंदी मंडपम में लगभग 19x11 की इन डोर एलईडी स्क्रीन व मंदिर के मुख्य निर्गम पर (द्वार क्रमांक 10) पर लगभग 12x24 साइज की आउट डोर एल.ई.डी. स्क्रीन लगवाई गई।
भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विधिवत पूजन कर उक्त स्क्रीन श्री महाकालेश्वर भगवान के भक्तों को श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु समर्पित किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से समिति सदस्य राजेन्द्र शर्मा व सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा बैंक अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित कर सम्मान किया गया। भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पूर्व में भी 11 ई-कार्ट व 4 एल.ई.डी. स्क्रीन दान में दी गई है, जो श्री महाकालेश्वर मंदिर व श्री महाकाल महालोक में जगह-जगह दर्शन हेतु लगाई गई है।
न्यायाधीश ने किए श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन
प्रयागराज उच्च न्यायालय के न्यायाधीश शिवप्रकाश ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से आशीष दुबे द्वारा न्यायाधीश महोदय का सम्मान किया गया।
