फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Baba Mahakal dressed in a royal form in Bhasmarti wearing a crown and jewelery on his head

Ujjain News: भस्मारती में राजसी स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, सिर पर धारण किया मुकुट आभूषण भी पहने

Sun, 18 Aug 2024 08:17 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 18 Aug 2024 08:17 AM IST
सार

आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल का राजसी स्वरूप में श्रृंगार कर भस्म आरती की गई। इस दौरान पूरा मंदिर जय श्री महाकाल की गूंज से गूंजायमान हो गया। 

विज्ञापन
Baba Mahakal dressed in a royal form in Bhasmarti wearing a crown and jewelery on his head
करें बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर रविवार को बाबा महाकाल ने अपने भक्तों को राजसी स्वरूप में दर्शन दिए, जिसके लिए वे तड़के 3 बजे जागे। भस्म आरती के पहले वीरभद्र और मानभद्र से आज्ञा लेकर घंटी बजाकर सबसे पहले चांदी द्वार खोला गया। सबसे पहले गर्भग्रह में भगवान का जलाभिषेक और पूजन दर्शन कर श्रृंगार किया गया, फिर भस्म आरती की गई।
विज्ञापन


 श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर आज सुबह 3 बजे भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान को शुद्ध जल से स्नान, पंचामृत स्नान करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल का राजसी स्वरूप में श्रृंगार कर भस्म आरती की गई। इस दौरान पूरा मंदिर जय श्री महाकाल की गूंज से गूंजायमान हो गया। 
विज्ञापन


सूरत के श्रद्धालु ने भेट की पूजन सामग्री
बाबा महाकाल के दर्शन के लिए सूरत से सपरिवार पधारे परेश भाई भगवान भाई ने भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं से प्रसन्न होकर पूजन सामग्री भेंट करने की इच्छा जताई। इसके बाद मंदिर अधिकारी आरके तिवारी ने उन्हें मंदिर द्वारा संचालित विभिन्न इकाइयों यथा प्रसाद निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र, गौशाला, वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान, निःशुल्क अन्नक्षेत्र आदि की जानकारी दी। परेश भाई ने विभिन्न प्रकल्पों की सराहना की और प्रसाद इकाई के सामने प्रांगण में स्थित मंदिर के लिए पूजन सामग्री प्रदान की, जो पूजनकर्ता बटुक गण को भेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भस्मारती में राजसी स्वरूप मे सजे बाबा महाकाल....सिर पर धारण किया मुकुट आभूषण भी पहने

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed