फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Baba Mahakal dressed as goddess during Bhasma Aarti

Ujjain Mahakal: शिव शक्ति का दिखा संगम, भस्म आरती में देवी स्वरूप में सजे बाबा महाकाल; भक्तों को दिये दर्शन

Wed, 09 Oct 2024 07:49 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 09 Oct 2024 07:49 AM IST
सार

Ujjain Mahakal: बुधवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का आलौकिक श्रृंगार हुआ। इस दौरान बाबा महाकाल को आभूषण से देवी स्वरूप में सजाया गया और फूलों की माला से श्रृंगार किया गया।

विज्ञापन
Baba Mahakal dressed as goddess during Bhasma Aarti
बाबा महाकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अश्विन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि बुधवार पर आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का आलौकिक श्रृंगार हुआ। इस दौरान बाबा महाकाल को आभूषण से देवी स्वरूप में सजाया गया और फूलों की माला से श्रृंगार किया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखते ही रह गया। आज भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई। 

विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि अश्विन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी की नवरात्रि के सातवें दिन पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान का स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज के इस अलौकिक श्रृंगार को जिसने भी देखा वह देखता ही रह गया।
विज्ञापन


आज बाबा महाकाल का आभूषण से श्रृंगार किया गया और फिर महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा के भक्त द्वारा आर्टिफिशियल ज्वेलरी प्राप्त
श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान को चेन्नई के भक्त दीपक कुमार व प्रदीप कुमार द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान के श्रृंगार हेतु आर्टिफिशियल ज्वेलरी भेंट की गई। जिसमें मुकुट, त्रिपुंड, लॉकेट, कुंडल, पुष्प, चन्द्रमा, तिलक, बिन्दी, इत्र की शीशी, एवं चन्दन आदि भेंट में प्राप्त हुई। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति की कोठार शाखा द्वारा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed