फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal dressed as a goddess in Bhasmarti with a bindi on his head and a nose ring

Ujjain News: भस्मारती में देवी स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, मस्तक पर लगाई बिंदिया और पहनाई गई नथनी

Fri, 19 Jul 2024 08:27 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 19 Jul 2024 08:27 AM IST
सार

आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल को देवी स्वरूप में सजाया किया गया था। उनके मस्तक पर बिंदी लगाने के साथ नाक में नथनी भी पहनाई गई। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट व मुंड माला धारण करवाई गई।

विज्ञापन
Baba Mahakal dressed as a goddess in Bhasmarti with a bindi on his head and a nose ring
करें बाबा महाकाल के दर्शन।

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आषाढ़ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी और शुक्रवार के महासंयोग पर सुबह 4 बजे भस्म आरती के दौरान वीरभद्रजी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुले गए। पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया।
विज्ञापन


आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल को देवी स्वरूप में सजाया किया गया था। उनके मस्तक पर बिंदी लगाने के साथ नाक में नथनी भी पहनाई गई। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट व मुंड माला धारण करवाई गई और महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन


बाबा के भक्त ने रजत त्रिशूल दान दिया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाराष्ट्र के आमगांव से पधारी भक्त आशा रानी द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर जी को 1 नग रजत त्रिशूल भेट किया। जिनका कुल वजन लगभग 1044.00 ग्राम है। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के दर्शन व्यवस्था प्रभारी राकेश श्रीवास्तव द्वारा प्राप्त कर दानदाता का सम्मान किया गया। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भस्मारती मे देवी स्वरूप मे सजे बाबा महाकाल....मस्तक पर लगाई बिंदिया नाक मे पहनाई नथनी......भक्त

 

भस्मारती मे देवी स्वरूप मे सजे बाबा महाकाल....मस्तक पर लगाई बिंदिया नाक मे पहनाई नथनी......भक्त

 

भस्मारती मे देवी स्वरूप मे सजे बाबा महाकाल....मस्तक पर लगाई बिंदिया नाक मे पहनाई नथनी......भक्त

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed