फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Baba Mahakal decorated with different flowers, Surya and Tripund adornment on his head

Ujjain News: अलग-अलग पुष्पों से सजे बाबा महाकाल मस्तक पर सूर्य और त्रिपुंड के श्रृंगार, भक्त हुए निहाल

Sun, 14 Jan 2024 08:04 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 14 Jan 2024 08:04 AM IST
सार

Ujjain: उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में रविवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खोले गए। इस दौरान भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत से किया गया और भगवान के सिर पर पगड़ी सूर्य, त्रिपुंड और ॐ से श्रृंगार किया गया।

विज्ञापन
Baba Mahakal decorated with different flowers, Surya and Tripund adornment on his head
पुष्पों से सजे बाबा महाकाल मस्तक पर सूर्य और त्रिपुंड के श्रृंगार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खोले गए। मंदिर में सर्वप्रथम पुजारी और पुरोहितों के द्वारा भगवान श्री गणेश, माता पार्वती, कार्तिकेय और बाबा महाकाल का जलाभिषेक कर कपूर आरती की गई। जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत से किया गया और भगवान के सिर पर पगड़ी सूर्य, त्रिपुंड और ॐ से श्रृंगार किया गया।

विज्ञापन


श्रृंगार पूरा होने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर महानिवार्णी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन


रजत का मुकुट भी पहनाया गया
रविवार सुबह बाबा महाकाल ने एक निराले स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए मस्तक पर सूर्य, चन्द्र, त्रिपुंड और ॐ के साथ ही बाबा महाकाल को इस दौरान कमल, मोगरा, गेंदा, गुलाब व अन्य पुष्पों से श्रंगारित किया गया था। इस श्रृंगार के साथ ही बाबा महाकाल को आभूषण और रजत का मुकुट भी पहनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed