{"_id":"67da16285ad1ed795602dcbc","slug":"baba-mahakal-celebrated-the-festival-of-colours-by-offering-a-pot-of-water-mixed-with-saffron-on-rang-panchami-rang-panchami-was-celebrated-with-great-fervour-in-the-temple-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2740271-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: रंगपंचमी पर बाबा महाकाल को अर्पित किया एक लोटा केसर युक्त जल, श्रृंगार के बाद की गई भस्म आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: रंगपंचमी पर बाबा महाकाल को अर्पित किया एक लोटा केसर युक्त जल, श्रृंगार के बाद की गई भस्म आरती
Wed, 19 Mar 2025 07:45 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 07:45 AM IST
सार
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि मंदिर में रंगपंचमी पर्व की परंपरा का सम्यक निर्वहन किया गया। भस्म आरती में प्रतीकात्मक रूप से भगवान महाकाल को 1 लोटा केसर युक्त जल अर्पित किया गया।
विज्ञापन
बाबा महाकाल ने मनाई रंगपंचमी।
विस्तार
उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल को केसर युक्त जल अर्पित कर रंगपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार करने से पहले उन्हें एक लोटा केसर युक्त जल अर्पित किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि मंदिर में रंगपंचमी पर्व की परंपरा का सम्यक निर्वहन किया गया। भस्म आरती में प्रतीकात्मक रूप से भगवान महाकाल को 1 लोटा केसर युक्त जल अर्पित किया गया। यह केसर युक्त जल एवं केसर का रंग मंदिर की कोठार शाखा द्वारा भस्मारती पुजारी और शासकीय पुजारी को उपलब्ध कराया गया।
ये भी पढ़ें: मऊगंज की पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर को हटाया, दिलीप कुमार सोनी को सौंपी कमान
बता दें कि रंगपंचमी पर गर्भगृह, नंदी मंडपम्, गणेश मंडपम्, कार्तिकेय मंडपम् और मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार का रंग-गुलाल ले जाना, उड़ाना या एक-दूसरे को लगाना पूरी तरह से प्रतिबंधित था। श्रद्धालुओं ने इस नियम का पूरी तरह से पालन किया। मंदिर प्रशासन द्वारा जांच के बाद ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: इंदौर-पीथमपुर इकोनामिक कॉरिडोर में बनेगा एक नया औद्योगिक क्षेत्र
ऐसे किया बाबा महाकाल का श्रृंगार
श्री महाकालेश्वर मंदिर में चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती में भगवान महाकाल का पंचामृत पूजन और अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल को स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर और घी आदि पंचामृत से अभिषेक किया गया। प्रथम घंटा बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पंचामृत पूजन के उपरांत भगवान महाकाल का श्रृंगार किया गया। पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर सुबह 4 बजे भगवान महाकाल जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। पूजन-अर्चन के बाद महानिर्वाणी अखाड़े के संतों द्वारा बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई। इस दौरान श्रद्धालु 'जय श्री महाकाल' के उद्घोष के साथ बाबा महाकाल के दर्शन कर भक्तिमय हो उठे।
ये वीडियो भी देखें...
दखें तस्वीरें..