{"_id":"66ef759304b2473b68019588","slug":"baba-decorated-with-kumkum-wearing-shri-rams-turban-such-adornment-happened-in-mahakal-bhasma-aarti-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2133789-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: श्रीराम की पगड़ी पहनकर सजे महाकाल, भस्म आरती में कुमकुम से किया गया बाबा का श्रृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: श्रीराम की पगड़ी पहनकर सजे महाकाल, भस्म आरती में कुमकुम से किया गया बाबा का श्रृंगार
Sun, 22 Sep 2024 07:53 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 07:53 AM IST
सार
Baba Mahakal Bhasma Aarti: बाबा महाकाल का कुमकुम से श्रृंगार किया गया, भगवान को श्री राम की पगड़ी पहनाकर सजाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई।
विज्ञापन
कुमकुम से श्रृंगार श्री राम की पगड़ी पहनकर सजे बाबा महाकाल
विस्तार
अश्विन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर आज रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई। बाबा महाकाल का कुमकुम से श्रृंगार किया गया। जिसका लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने लिया।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि अश्विन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर रविवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान को स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल का कुमकुम से श्रृंगार किया गया, भगवान को श्री राम की पगड़ी पहनाकर सजाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन कर लाभा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।
5 लाख से अधिक की राशि दान
श्री महाकालेश्वर मंदिर में पश्चिम बंगाल के कोलकाता से पधारे राकेश वर्मा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी अभिषेक शर्मा (बाला गुरु) की प्रेरणा से 5 लाख 51 हज़ार की दान राशि का चेक श्री महाकलेश्वर मंदिर प्रबंध समिति को प्रदान किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ द्वारा दानदाता का विधिवत सम्मान किया गया। इस दौरान पुजारी अभिषेक शर्मा , लेखापाल श्री विपिन ऐरन, श्री राकेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
देखें तस्वीरें...