{"_id":"65ad53d46ee8fc00ae025af5","slug":"ayodhya-ram-mandir-mahakal-will-also-be-rammay-flowers-will-be-showered-by-drone-in-the-temple-premises-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Ram Mandir: महाकाल मंदिर परिसर में ड्रोन से होगी पुष्पवर्षा, शाम को एक लाख दीयों से लिखेंगे जय श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya Ram Mandir: महाकाल मंदिर परिसर में ड्रोन से होगी पुष्पवर्षा, शाम को एक लाख दीयों से लिखेंगे जय श्रीराम
Sun, 21 Jan 2024 10:56 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 21 Jan 2024 10:56 PM IST
सार
महाकाल भी कल राम के रंग में रंग जाएंगे। सुबह से शाम तक अनेक आयोजन महाकाल मंदिर परिसर किए जाएंगे। भस्मार्ती भी खास रहेगी।
विज्ञापन
महाकाल मंदिर परिसर भी कल राममय होगा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
22 जनवरी सोमवार को अयोध्या की पावन धरा पर श्री रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण भी राममय होगा। दोपहर 12 बजे से श्री रामजी की भव्य आरती की जाएगी। मंदिर परिसर में ड्रोन से होगी पुष्पवर्षा होगी। साथ ही सायं में दीपोत्सव मनाया जाएगा।
मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन होने वाली भस्मार्ती में बाबा महाकाल का महापूजन होगा। इसके अंतर्गत फलों के रस से अभिषेक एवं भगवान श्रीराम को प्रिय खिरान्न का भोग लगेगा, जो आरती उपरांत श्रद्धालुओं में वितरण किया जाएगा।
साथ ही नंदी मंडपम एवं गणेश मंडपम के प्रथम 3 बैरिकेट में प्रातः 8 बजे से प्रातः 10 बजे तक भगवान श्रीराम का संकीर्तन प्रख्यात कलाकारों द्वारा किया जाएगा। इसके बाद नंदी मंडपम एवं गणेश मंडपम के प्रथम 3 बैरिकेट में प्रातः 11 बजे से शिवराम स्तुति की जाएगी। श्री महाकालेश्वर मंदिर में दोपहर 12:30 बजे भगवान श्रीराम जी की महाआरती एवं प्रसाद वितरण, आरती के दौरान मंदिर परिसर में ड्रोन से पुष्पवर्षा की जाएगी। शिखर दर्शन स्थल एवं कोटीतीर्थ कुंड के चारों ओर सायं 7 बजे 1 लाख दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। साथ ही शिखर दर्शन स्थल एवं कोटीतीर्थ कुण्ड के चारों ओर सायं 7 बजे 1 लाख दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। जिससे शिखर दर्शन स्थल एवं कोटीतीर्थ कुण्ड के चारों ओर दीपों से "जय श्री राम" लिखा जाएगा।
विज्ञापन
भजन संध्या और आतिशबाजी
श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सायं 07:30 बजे से भजन संध्या आयोजित की गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर से रात्रि 8 बजे आकर्षक एवं भव्य आतिशबाजी की जाएगी। भगवान श्री महाकालेश्वर जी की त्रिकाल आरतियों के दौरान प्रत्येक आरती में 5 क्विंटल पुष्पों से पुष्प वर्षा, आकर्षक पुष्प एवं विद्युत सज्जा की जाएगी। मंदिर प्रांगण में एलईडी के माध्यम से रामजन्मभूमि के सजीव प्रसारण को दिखाया जाएगा।