फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Assistant officer's throat was cut when he forgot to tie the deadly China string

Ujjain News: मफलर बांधना भूला तो चाइना डोर से कट गया सहायक अधिकारी का गला, दो साल पहले भी हुई थी घटना

Fri, 27 Dec 2024 08:23 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 27 Dec 2024 08:23 PM IST
सार

उज्जैन में चायना डोर की चपेट में आने से 53 वर्षीय प्रहलाद मोदे घायल हो गए। गले पर 8 टांके आए और उंगलियां भी कटीं। पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें जानें गईं। प्रशासन से खतरनाक चायना डोर पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग बढ़ रही है। 

विज्ञापन
Assistant officer's throat was cut when he forgot to tie the deadly China string
जानलेवा चायना डोर...मफलर बांधना भूला तो कट गया सहायक अधिकारी का गला, 2 साल पहले भी इन्हीं के सा

विस्तार

कस्तूरी बाग निवासी 53 वर्षीय प्रहलाद मोदे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक के पद पर कार्यरत, चायना डोर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पाटीदार ब्रिज पर हुई, जब वह कार्यालय जा रहे थे। डोर उनके गले में फंस गई, जिससे खून बहने लगा और वह बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनके गले पर 8 टांके लगे और उंगलियां भी चोटिल हुईं। उनकी हालत अब स्थिर है।

विज्ञापन

पहले भी हो चुका हादसा
प्रहलाद ने बताया कि 2 साल पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी, लेकिन चोटें हल्की थीं। वे मकर संक्रांति पर गले में मफलर पहनकर चलते थे, लेकिन इस बार मफलर भूल जाने से दुर्घटना घट गई।

विज्ञापन

जगोटी की नेहा की गई थी जान
15 जनवरी 2022 को चायना डोर के कारण जगोटी निवासी 20 वर्षीय नेहा आंजना का निधन हो गया था। जीरो पाइंट ब्रिज पर स्कूटी से गुजरते समय डोर ने उनके गले को काट दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सख्त कार्रवाई की जरूरत
चायना डोर के लगातार हो रहे हादसे प्रशासन के लिए गंभीर चेतावनी हैं। ऐसे खतरनाक उत्पादों पर प्रतिबंध और सख्त कानून की जरूरत है ताकि आगे ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed