{"_id":"65ad1c5f6df98323f40c2864","slug":"ashtyam-dance-service-held-in-shri-mahakaleshwar-temple-courtyard-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में हुई \"अष्टयाम\" नृत्य सेवा, कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में हुई "अष्टयाम" नृत्य सेवा, कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
Sun, 21 Jan 2024 07:00 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 21 Jan 2024 07:00 PM IST
सार
Ujjain: महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा मंदिर प्रांगण एवं श्री महाकाल महालोक के सप्तऋषि के समीप अष्टयाम नृत्य सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान 4 वर्ष से 66 उम्र तक के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में हुई "अष्टयाम" नृत्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा मंदिर प्रांगण एवं श्री महाकाल महालोक के सप्तऋषि के समीप प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में रविवार को आयोजित इस उत्सव में सुबह से रात्रि 8 बजे तक सतत नृत्य आराधना वेणुनाद निनाद नृत्य संस्थान के 101 कलाकारों द्वारा की जा रही है। जिसमें 4 वर्ष से लेकर 66 उम्र तक के कलाकारों ने भाग लिया। जिसे श्रीमती पलक पटवर्धन के निर्देशन में किया जा रहा है।
विज्ञापन
संस्था की निदेशिका का सम्मान
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचन्द जूनवाल द्वारा सभी बालिकाओं व संस्था की निदेशिका श्रीमती पलक पटवर्धन का सम्मान किया गया। इस दौरान अनुराग चौबे, सत्येन्द्र भारत, निरंजन जूनवाल, प्रदीप भाटी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
