{"_id":"65a2625a3ba90fa24e0ee996","slug":"as-soon-as-he-reached-ujjain-cm-yadav-distributed-blankets-to-the-needy-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम यादव को दिखा फुटपाथ पर सोए लोगों का दर्द, उज्जैन पहुंचते ही जरूरतमंदों को किए कंबल वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम यादव को दिखा फुटपाथ पर सोए लोगों का दर्द, उज्जैन पहुंचते ही जरूरतमंदों को किए कंबल वितरण
Sat, 13 Jan 2024 03:43 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:43 PM IST
सार
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार रात 12 बजे उज्जैन पहुंचे। सर्किट हाउस पर कुछ देर रुकने के बाद वे चामुंडा माता चौराहा पहुंचे। यहां उन्होंने फुटपाथ पर खुले में सोने वाले जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन
कंबल वितरित करते सीएम यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूबे के मुखिया मोहन यादव शुक्रवार देर रात उज्जैन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चामुंडा माता चौराहा पर पहुंचकर फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कंबल वितरित किए। इसके बाद वे रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड भी पहुंचे, यहां भी उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन
मीडिया से चर्चा में सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सुबह मैं दिल्ली में था। राजनाथ सिंह जी के साथ हम हरिद्वार गए। वहां से देहरादून गए और इंदौर होते हुए मैं उज्जैन आया हूं। मुझे इस बात का संतोष है कि हमने वहां साधु-संतों को 2028 के कुंभ के लिए आमंत्रण दिया है। इतना ही नहीं हमने उनसे ये भी कहा कि आप सब उज्जैन आइए, हम अच्छे से सिंहस्थ का आयोजन करेंगे।
विज्ञापन
कोशिश करेंगे सभी रैन बसेरों में सोए
मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि विकास के कामों को लेकर हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। नई सरकार के गठन के साथ हम शिवराज सिंह चौहान के कामों को आगे बढ़ाते चल रहे हैं। रात के समय ठंड का माहौल है और ऐसे में यदि गरीब भाई-बहन फुटपाथ पर सोए हुए हैं, तो उनकी मदद कर रहे हैं। कोशिश करेंगे कि सभी रैन बसेरों में सोए।
विज्ञापन
