Hindi News
›
Madhya Pradesh
›
Ambulance driver hit in such a way that 1 person lost his life, know what is the whole matter
{"_id":"669a33bffcca96e1b80dff64","slug":"ambulance-driver-hit-in-such-a-way-that-1-person-lost-his-life-know-what-is-the-whole-matter-ujjain-news-c-1-1-noi1228-1906654-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: गुजरात से आ रही एंबुलेंस ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: गुजरात से आ रही एंबुलेंस ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
उज्जैन में माकड़ोन के पास खेड़ा पचोला के पास बाइक सवार दंपति को गुजरात से आ रही एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दंपती घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान पति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। दुर्घटना के बाद एंबुलेंस चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
माकड़ोन थाना पुलिस ने बताया कि तराना के समीप ग्राम मेरगढ़ निवासी विक्की पिता लक्ष्मीनारायण महाकाल में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह वह अपनी पत्नी उमेशबाई और दो वर्षीय पुत्र आर्यन के साथ बाईक से उज्जैन आ रहा था। माकड़ोन के समीप ग्राम खेड़ापचोला के समीप गुजरात की ओर से आ रही एम्बुलेंस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में विक्की और उसकी पत्नी सहित बच्चा घायल हो गए। दुर्घटना होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई तथा पुलिस पहुंच गई थी। घायल दंपती और उनके बच्चे को तत्काल उज्जैन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान विक्की की मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल की सूचना पर मृतक के शव को कब्जे में लिया। सूचना लगने के बाद मृतक के परिजन तथा गांव के लोग भी उज्जैन आ गए। उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि एम्बुलेंस गुजरात से शव लेकर आ रही थी और हादसा होने के बाद चालक और उसमें सवार अन्य लोग भाग निकले। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।