फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: After Mahakaal, Kaal Bhairav temple will be rejuvenated

Ujjain News: महाकाल के बाद काल भैरव मंदिर का होगा कायाकल्प, 163 करोड़ खर्च की डीपीआर तैयार, मंजूरी का इंतजार

Sat, 13 Sep 2025 06:55 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 13 Sep 2025 06:55 PM IST
सार

163 करोड़ रुपये की योजना के तहत मंदिर परिसर में कॉम्प्लेक्स, मल्टी-लेवल पार्किंग, फैसिलिटी सेंटर, श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था और मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। जनरल, वीआईपी और स्पेशल एंट्री के लिए अलग प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे और नई अप्रोच रोड भी प्रस्तावित है।

विज्ञापन
Ujjain News: After Mahakaal, Kaal Bhairav temple will be rejuvenated
काल भैरव मंदिर का होगा कायाकल्प। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाद अब काल भैरव मंदिर का कायाकल्प होगा। काल भैरव मंदिर परिसर में होल्डअप एरिया, मल्टी लेव पार्किंग, श्रद्धालुओं के लिए रुकने के लिए व्यव्स्था, फैसिलिटी सेंटर पार्क मूर्तियां बनाए जाएंगे। महाकाल मंदिर की तरह ही काल भैरव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे काल भैरव मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने के लिए 163 करोड़ रुपये के कार्य होने जा रहे हैं।
विज्ञापन


मंजूरी मिलने का है इंतजार 
काल भैरव मंदिर परिसर के कायाकल्प के लिए 163 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें कॉम्प्लेक्स निर्माण में 55 करोड़, 2 मल्टी लेवल पार्किंग के लिए 49 करोड़, इलेक्ट्रिकल और मैकनिकल कार्य के लिए 51 करोड़, वहीं अन्य कार्य के लिए 8 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए डीपीआर तैयार हो चुका है। जल्द ही भोपाल में होने वाली बैठक में मंजूरी मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन


काल भैरव मंदिर का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन


एंट्री को लेकर बनेंगे अलग प्रवेश द्वार
उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह ने बताया कि मंदिर में जनरल एंट्री, वीआईपी एंट्री और स्पेशल एंट्री के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। इसके साथ ही मंदिर के लिए एक नई अप्रोच रोड भी प्रस्तावित है। मंदिर में फाउंटेन पार्क बड़ी मूर्ति भी लगाई जाएगी। साथ ही आने वाले कुंभ के लिए क्राउड मैनेजमेंट का ध्यान रखते हुए काम किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- MPPSC Topper: जिम्मेदारी के साथ थामा सपना, नवजात को गोद में लेकर दिया इंटरव्यू, मैहर की बेटी अब बनेंगी DSP

महाकाल कॉरिडोर के बाद बड़े श्रद्धालु
महाकाल कॉरिडोर बनने के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। महाकाल मंदिर में रोजाना करीब 2 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस साल सावन के महीने में 85 लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए। वहीं, 2023 में 5.28 करोड़ लोग उज्जैन आए, जबिक 2024 में 7.32 करोड़ महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed