फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Actor Sanjay Mishra visited Baba Mahakal, appeared engrossed in the devotion of Baba Mahakal

Ujjain News: अभिनेता संजय मिश्रा ने किए महाकाल के दर्शन, भक्ति में रमे एक्टर के गले-हाथ में रुद्राक्ष की माला

Thu, 30 Jan 2025 08:36 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 30 Jan 2025 08:36 PM IST
सार

कई फिल्मों में हास्य अभिनेता का किरदार निभा चुके संजय मिश्रा काले रंग के कपड़े पहनकर बाबा महाकाल के दर्शन करने आए थे। जिनके गले में और हाथ में रुद्राक्ष की माला थी। उन्होंने बड़ी सादगी से बाबा महाकाल के दर्शन किए।

विज्ञापन
Actor Sanjay Mishra visited Baba Mahakal, appeared engrossed in the devotion of Baba Mahakal
संजय मिश्रा ने महाकाल के दर्शन किए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसिद्ध हास्य अभिनेता संजय मिश्रा बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं, जो मौका मिलते ही बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन करने पहुंच जाते हैं। गुरुवार शाम संजय मिश्रा विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल का ध्यान लगाया और रुद्राक्ष की माला के साथ मंत्रों का जाप करते हुए भी दिखाई दिए।

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि प्रसिद्ध हास्य अभिनेता संजय मिश्रा गुरुवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे। वे आज दूसरी बार बाबा महाकाल के दर्शन करने यहां आए थे जहां वह बाबा महाकाल की भक्ति में दिखाई दिए। उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर भगवान का आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन


बाबा महाकाल की भक्ति में दिखे लीन
कई फिल्मों में हास्य अभिनेता का किरदार निभा चुके संजय मिश्रा काले रंग के कपड़े पहनकर बाबा महाकाल के दर्शन करने आए थे। जिनके गले में और हाथ में रुद्राक्ष की माला थी। उन्होंने बड़ी सादगी से बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर भगवान का ध्यान लगाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शूटिंग करने भोपाल आया था मौका मिला और पहुंच गया महाकाल दरबार
फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा ने बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मीडिया से कहा कि जब भी मंदिर के आसपास होता हूं, तुरंत यहां दर्शन करने आ जाता हूं। भोपाल में इन दिनों एक फिल्म की शूटिंग करना आया था। जैसे ही मौका मिला तुरंत बाबा महाकाल के दर्शन करने यहां पहुंचा हूं। इसके पहले भी मैंने बाबा महाकाल के दर्शन किए हैं। तीसरी बार बाबा महाकाल मुझे फिर बुलाएंगे। 

कौन है संजय मिश्रा
संजय मिश्रा भारतीय सिनेमा जगत के अभिनेता हैं। उन्होंने अधिकांश फिल्मों में हास्य कलाकार की भूमिका निभाई है। इन्होंने अधिकतर हिन्दी फ़िल्मों तथा टेलीविज़न धारावाहिकों में अभिनय किया है। 2015 में इन्हें आंखों देखी के लिए फ़िल्मफ़ेयर क्रिटिक अवॉर्ड फ़ॉर बेस्ट एक्टर से नवाजा जा चुका है।

 

अभिनेता संजय मिश्रा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बाबा महाकाल की भक्ति का दिखे लीन, गले और हाथ म

अभिनेता संजय मिश्रा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बाबा महाकाल की भक्ति का दिखे लीन, गले और हाथ म

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed